बजाज पल्सर फैन्स के लिए गु़ड न्यूज है। कंपनी अपनी पॉपुलर Pulsar 125 Neon को एक बार फिर इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस बाइक को तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक डीलरशिप पर देखा गया है। इसके फोटो को Gaadi Waadi ने शेयर किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने अगस्त 2026 में नई जेनरेशन की Pulsar 125 लॉन्च की थी। ऐसे में नियॉन की वापसी से बायर्स को पलेसर रेंज में एक अफोर्डेबल ऑप्शन मिल सकता है। माना जा रहा है कि नई पल्सर 125 नियॉन को कंपनी हाल ही में लॉन्च हुए नए मॉडल के नीचे पोजिशन करेगी। यानी इसमें पुराने मॉडल जैसा ट्रेडिशनल हार्डवेयर और फीचर्स मिल सकते हैं, जिससे इसकी शुरुआती कीमत कम रखी जा सके।
डीलरशिप पर नजर आई बाइक ब्लैक कलर में है, जिस पर रेड और ब्लू कलर के ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसका ओवरऑल डिजाइन पुराने पल्सर मॉडल जैसा ही है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्कल्प्टेड टैंक एक्सटेंशन और ट्रेडिशनल पल्सर बिकिनी फेयरिंग देखने को मिलती है। नए ग्राफिक्स के साथ अलॉय व्हील्स पर भी मैचिंग कलर एक्सेंट दिए गए हैं। नई जनरेशन पल्सर 125 के मुकाबले नियॉन में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलेंगे। बाइक में अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
₹ 85,463 – 89,151
इसके अलावा सिंगल-पीस सीट, ट्रेडिशनल ग्रैब रेल और कवर वाली चेन भी मिलती है। इसमें नॉर्मल टर्न इंडिकेटर्स और पुराने डिजाइन वाला हेडलैंप नजर आता है। हालांकि, स्पाई फोटोज में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर साफ नजर नहीं आया है। इसलिए यह देखना होगा कि कंपनी पुराने एनालॉग-डिजिटल कंसोल को बरकरार रखती है या इसमें कोई बदलाव करती है।
नई पल्सर 125 नियॉन में पहले वाला 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। पुराने मॉडल में यह इंजन 11.8 PS की पावर और 10.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। हालांकि, बजाज ने अभी नए मॉडल के इंजन आउटपुट को कन्फर्म नहीं किया है।
अगस्त 2026 में लॉन्च हुई नई जेनरेशन पल्सर 125 में 124.58cc इंजन मिलता है, जो 12 PS की पावर और 11Nm का टॉर्क देता है। इसमें नया डायमंड-टाइप फ्रेम, मोनोशॉक सस्पेंशन, राइड मोड्स और गूगल मैप्स नेविगेशन के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। नई जनरेशन Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 92,900 रुपये रखी गई थी। उम्मीद है कि वापस आने वाली Pulsar 125 Neon इससे कम कीमत पर लाई जाएगी। हालांकि, बजाज ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play