Edited By Aman Maheshwari
गुरु नानक जयंती की सही तारीख और गुरु पर्व के महत्व के बारे में यहां जान सकते हैं. (Photo Credit – AI)
Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक जयंती का पर्व सिख समुदाय के मुख त्योहारों में से एक है. गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जानते हैं. गुरु पर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस साल गुरु पर्व मनाने की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. गुरु नानक जयंती का पर्व कब मनाया जाएगा और इस दिन का क्या महत्व है? आइये गुरु पर्व की सही तारीख के बारे में जानते हैं.
गुरु नानक जयंती के लिए पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 नवंबर की रात को 11 बजकर 42 मिनट पर हो रहा है. पूर्णिमा का समापन 24 नवंबर की रात को 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. पूर्णिमा 23 नवंबर की देर रात आरंभ हो रही है. हालांकि, उदयातिथि को महत्व देते हुए. पूर्णिमा तिथि 24 नवंबर को मान्य होगी. गुरु नानक जयंती का पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा. गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में कीर्तन, अखंड पाठ और लंगर का आयोजन किया जाता है.
ये भी पढ़ें – Dev Diwali 2026: क्यों मनाई जाती है देव दिवाली? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता
गुरु पर्व उनके जन्मोत्सव पर मनाया जाता है. यह दिन उनके विचारों और शिक्षाओं को याद करने के लिए खास है. गुरु नानक जी ने हमेशा मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया. गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु माने जाते हैं. गुरु नानक जी ने सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को प्रेम के साथ रहने का संदेश दिया. गुरु पर्व पर वाहेगुरु के सिमरन, गुरबाणी कीर्तन और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से आराधना करें.
गुरु नानक जंयती के अवसर पर गुरुद्वारों में लगातार 48 घंटों तक गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है. इसके साथ ही गुरुद्वारों में कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. श्रद्धालु सुबह भजन गाते हुए प्रभात फेरी करते हैं. भव्य धार्मिक जुलूस निकाला जाता है जिसे नगर कीर्तन कहते हैं. लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही गुरु साहिब की शिक्षाओं का स्मरण करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301