भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन रविवार को मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से और जापान ने चीन को 3-1 से हरा दिया।
जापान ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अब दिन के आखिरी मुकाबले में मेजबान भारत की टीम थाईलैंड के खिलाफ मैदान में है। भारत 3-0 से आगे है। भारत की ओर से नवनीत कौर ने पहला गोल दागा। दीपिका ने दूसरा गोल किया।
लगातार दो मैच जीत चुकी भारतीय टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है।
देखिए तस्वीरें…
मलेशिया ने कोरिया के सामने दिखाई फुर्ती
मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से हराया। रविवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में मलेशिया ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल कर बढ़त बनाई। नूरमाइजातुल स्याफी ने 32वें मिनट में और नूरामिराह जुल्किफ्ली ने 37वें मिनट में गोल किया। कोरिया की ओर से साएना जियोंग ने 35वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। चौथे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में मलेशिया की सिती मोहद ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम की जीत पक्की कर दी।
चीन पर हावी रहा जापान
जापान ने चीन को 3-1 से हराया। दिन पहले मुकाबले में जापान के लिए यामामोटो रीना ने 18वें मिनट में, कानेको नानामी ने 34वें मिनट में और मारुयामा निको ने मैच के आखिरी क्षणों में 59:58 मिनट पर गोल किया। वहीं चीन की ओर से काई वेनकियान ने 44वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी। चार क्वार्टर के मुकाबले में जापान ने दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल किया, जबकि चीन को तीसरे क्वार्टर में एकमात्र सफलता मिली।
लगातार दो मैच जीत चुकी है भारतीय टीम
भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद कोरिया को उसने 2-1 से हराया। थाईलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में भारत की नजर जीत का सिलसिला बनाए रखने पर होगी। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम इस बार लगातार तीसरी और कुल चौथी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ खेल रही है।
पूरी खबर पढ़ें…
महिला एशियन हॉकी में भारत की लगातार दूसरी जीत
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में शनिवार को महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने कोरिया को 2-1 से हरा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.