भारत-मलेशिया मिलिट्री एक्सरसाइज से पाक की बढ़ी टेंशन, PM इब्राहिम से मिलने पहुंचे – ABP News

भारत और मलेशिया के बीच ‘हरिमाऊ शक्ति 2026’ मिलिट्री एक्सरसाइज 19 से 30 नवंबर तक आयोजित हो रही है. इसको लेकर पाकिस्तान का सिरदर्द बढ़ गया है. पाक प्रधानमंत्री आसिम मुनीर टेंशन में आ गए हैं. वे मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने पड़ोसी देशों से सीमा विवाद के मसले पर चर्चा की. इब्राहिम ने बातचीत के जरिए सीमा विवाद सुलझाने पर जोर दिया.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने सोमवार को मलेशियाई पीएम से कुआलालंपुर में मुलाकात की. इस दौरान, पश्चिम एशिया के हालात के साथ-साथ पाकिस्तान के पड़ोसी देशों से सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई. खास बात है कि असीम मुनीर का मलेशिया दौरा ऐसे समय में हुआ जब भारतीय सेना की भैरव बटालियन सालाना मिलिट्री एक्सरसाइज ‘हरिमाऊ शक्ति’ के लिए मलेशिया में मौजूद है.
भारत-मलेशिया के अभ्यास किन बातों पर ज्यादा ध्यान
भारत-मलेशिया के अभ्यास में ड्रोन और एंटी ड्रोन यानी बिना चालक वाले हवाई तंत्रों के इस्तेमाल और उनसे निपटने की तकनीकों पर विशेष जोर दिया जा रहा है. अभ्यास के दौरान भारतीय और मलेशियाई सेना के जवानों ने मानवयुक्त और मानवरहित हवाई तंत्रों के बीच तालमेल, खुफिया सूचनाओं के एकीकरण, भौगोलिक सूचनाओं के उपयोग और उभरती सैन्य तकनीकों पर चर्चा की.

इस एक्सरसाइज का मकसद युद्ध के मैदान में आसपास की परिस्थितियों की बेहतर जानकारी जुटाना, खुफिया सूचनाएं हासिल करना, सैन्य अभियानों की योजना बनाना और तेजी से सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाना है. सेना के मुताबिक दोनों देशों के जवान इस दौरान अपने अनुभव और तकनीकी जानकारी भी साझा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : हाथियों की शिफ्टिंग को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में बगावत! MLA नयना मोटम्मा ने दिया इस्तीफा

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.
मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News