IND A vs UAE Live Streaming: बदल गया इंडिया ए के मैच का समय, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मुकाबला – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में UAE से भिड़ेगी इंडिया ए टीम (PIC Credit – X/BCCI)
Asia Cup Rising Stars 2026, IND A vs UAE Live Streaming: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए टीम अपने तीसरे और आखिरी लीग मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. तिलक वर्मा की कप्तानी में वाली भारतीय टीम की नजरें इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने पर होंगी, जबकि यूएई की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी. इस मुकाबले में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी धमाल मचाते नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं आप इंडिया ए बनाम यूएई मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और यूएई के बीच मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें दोहा के दोहा यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आमने-सामने होंगी.
इंडिया ए बनाम यूएई मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 11 बजे टॉस होगा. इससे पहले भारतीय टीम के दोनों (नेपाल और पाकिस्तान) दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुए थे, लेकिन इस बार इंडिया ए के मुकाबले का समय बदल गया है.
भारतीय फैंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में होने वाले इंडिया ए बनाम यूएई मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. यहां आप विभिन्न भाषाओं में लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे.
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट पर मैच देखना चाहते हैं तो आप सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, सोनी लिव पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
EYES ON REDEMPTION & MOMENTUM! 🏏

After a tight contest, India A lock horns with UAE with tournament momentum on the line. 👀

Watch India A vs UAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026 TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/I2hod2Irwz
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया ने एक घंटे पहले ही क्यों किया ‘सरेंडर’? शुभमन गिल ने किया खुलासा
इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुष कोटियन और अरशद खान.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE): आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शहजाद, एम. आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डी’सूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उद्दिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, उमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह और अवैस अली शाहमान.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News