Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में गरीबों के राशन में हुए करोड़ों के अनाज गबन के बाद अब राज्यस्तरीय जांच टीम लेस्लीगंज, चैनपुर ,हुसैनाबाद और छतरपुर के अनाज गोदामों का गहन निरीक्षण किया। बैरिया गोदाम से 12,795.77 क्विंटल अनाज गायब मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग अलर्ट पर है। विभाग को आशंका है कि गबन सिर्फ बैरिया तक सीमित नहीं है, बल्कि दूसरे गोदामों में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने बताया कि 20 और 21 नवंबर को विभाग के संयुक्त सचिव, उप सचिव और अवर सचिव ने लेस्लीगंज, चैनपुर ,हुसैनाबाद और छतरपुर में संचालित अनाज गोदामों का निरीक्षण किया।
राज्य स्तरीय टीम ने चारों गोदामों में पहुंचकर भौतिक स्टॉक का मिलान आहार पोर्टल, रजिस्टर और निर्गत-आवक के दस्तावेजों के अलावे स्टॉक वेरिफिकेशन, बोरियों की गिनती, गोदाम की सील, नमी और सड़न की जांच की। टीम यह भी देखी की एफसीआई से कितना अनाज आया, डीलरों को कितना निर्गत हुआ और गोदाम में कितना शेष रहना चाहिए था। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि चारों अनाज गोदाम की जांच रिपोर्ट आने पर ही वास्तवित स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि यदि गड़बडी मिलेगी तो संबंधित लोगों के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैरिया अनाज गोदाम में अनाज गबन मामले में पूर्व एजीएम इंद्रेश प्रजापति, वर्तमान एजीएम नकुल कुमार मेहता और कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र प्रसाद गुप्ता के खिलाफ शहर थाना में एफआईआर के साथ दोनों एजीएम निलंबित और ऑपरेटर कार्यमुक्त किया जा चुका है। विभाग ने अनाज की कीमत 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 5.11 करोड़ रुपये से अधिक का आंका है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play