Bhagalpur News: बांका से जितेंद्र की रिपोर्ट गोड्डा से भागलपुर जा रही श्रीहरि नामक एक यात्री बस में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। हादसा पंजवारा स्थित चीर नदी पुल पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप हुआ। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री आनन-फानन में बस से सुरक्षित नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही चीर नदी पुल के पास पहुंची, उससे धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। जिसके बाद चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ी कर दिया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग (दमकल) को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण मुख्य मार्ग (एनएच) पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने आग बुझने के बाद सुचारू कराया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play