Bhagalpur News: कटिहार से शशि की रिपोर्ट बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर गुरुद्वारा परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं जो 6 बजे संध्या से होगा प्रारंभ।। जयंती समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए गुरुद्वारा की साफ-सफाई, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गुरुवाणी कीर्तन, अरदास एवं लंगर के माध्यम से गुरु साहिब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। गुरु नानक देव जी ने समाज को प्रेम, भाईचारे, समानता, मानवता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया था। उनका जीवन हमें सभी धर्मों का सम्मान करने और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। प्रकाश पर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play