Vehicle Scrapping EPR Rules: गाड़ी बनाने वाली कंपनी बंद हुई तो पुरानी गाड़ियों का क्या होगा? सरकार ने जारी किए नए नियम – News24 Hindi

Written By Vandana Bharti
कार स्क्रैपिंग के नियमों में हुआ बदलाव (फोटो – AI Generated)
अगर किसी गाड़ी बनाने वाली कंपनी ने अपना कारोबार हमेशा के लिए बंद कर दिया, तो उसकी पुरानी गाड़ियों की जिम्मेदारी कौन लेगा? और जो कंपनियां आज भी गाड़ियां बना रही हैं, क्या उन पर भी वही सख्त नियम लागू होंगे? ऑटो सेक्टर में पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग और एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी (EPR) को लेकर लंबे समय से यही उलझन बनी हुई थी. अब केंद्र सरकार ने इस कन्फ्यूजन को पूरी तरह दूर कर दिया है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 20 नवंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल्स रूल्स, 2025 में अहम बदलाव किए हैं. जान‍िये सरकार का यह नया फैसला क्या है और इसका ऑटो सेक्टर पर क्या असर पड़ेगा.
सरकार ने नियम 4(6) में स्थिति साफ करते हुए कहा है कि EPR से जुड़ा यह खास प्रावधान सिर्फ उन्हीं वाहन निर्माता कंपनियों पर लागू होगा जो अपना कारोबार स्थायी रूप से बंद कर देंगी. सीधे शब्दों में समझें तो जो ऑटो कंपनियां लगातार गाड़ियां बना और बेच रही हैं, उन्हें इस विशेष प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा. इससे उन्हें अनावश्यक कागजी कार्रवाई और नियमों की उलझन से बड़ी राहत मिली है. अगर कोई कंपनी अपना कारोबार हमेशा के लिए समेटती है, तो उसे अपनी पुरानी गाड़ियों का पूरा हिसाब सरकार को देना होगा.
बंद होने वाली कंपनियों को देना होगा 15 से 20 साल का रिकॉर्ड
नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई वाहन कंपनी अपना कारोबार स्थायी रूप से बंद करती है, तो उसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को बाजार में उतारी गई पुरानी गाड़ियों का पूरा डेटा सौंपना होगा:
कमर्शियल और ट्रांसपोर्ट गाड़ियां: पिछले 15 साल का रिकॉर्ड देना होगा.
नॉन-कमर्शियल (निजी) गाड़ियां: पिछले 20 साल की जानकारी देनी होगी.
इस रिकॉर्ड के आधार पर CPCB तय करेगा कि उस कंपनी की EPR (पर्यावरण और स्क्रैपिंग से जुड़ी) जिम्मेदारियां क्या होंगी, और इसकी जानकारी कंपनी को दी जाएगी.
स्टील स्क्रैप से जुड़े नियम में भी हुई सफाई
सरकार ने इस संशोधन के जरिए नियम 9(2) में भी बदलाव किया है. इसमें से रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (RVSF) में प्रोसेस होने वाले ‘ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े अन्य स्टील स्क्रैप मटेरियल’ वाली लाइन को हटा दिया गया है. इससे स्क्रैपिंग सेंटरों और कंपनियों के बीच मटेरियल को लेकर नियमों की परिभाषा और स्पष्ट हो गई है.
आम आदमी और ऑटो सेक्टर के लिए इसके क्या मायने हैं?
इस बदलाव की शुरुआत 27 मार्च 2026 को जारी ड्राफ्ट से हुई थी, जिस पर आम लोगों और इंडस्ट्री से 60 दिनों तक सुझाव मांगे गए थे. अब फाइनल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तस्वीर साफ है. चालू कंपनियों और बंद होने वाली कंपनियों को एक ही तराजू में नहीं तौला जाएगा. अगर कोई कंपनी मार्केट छोड़कर जाती भी है, तो उसकी पुरानी गाड़ियों के सही स्क्रैपिंग की जिम्मेदारी तय रहेगी, जिससे कबाड़ और प्रदूषण न फैले.
 
 
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News