अखिलेश यादव
UP News LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे यूपी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज सभा को संबोधित करेंगे। वह पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि संविधान रक्षा मार्च निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, सरकार के दबाव में प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।
संविधान दिवस के मौके पर आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। इसमें महिलाओं को 40,000 सालाना पेंशन, दो लाख रोजगार के लिए, छात्रों को मुफ्त मेट्रो, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसे ऐलान हो सकते हैं।
UP News LIVE: मनकापुर-उतरौला मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर
UP News LIVE: बलरामपुर में मनकापुर-उतरौला मार्ग पर रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के इटवा बनघुसरा जंगल के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
UP News LIVE: बारात से लौट रही कार पुलिया से टकराई, एक की मौत, पांच गंभीर
UP News LIVE: गोंडा में बारात से लौट रहे लोगों की कार बुधवार देर रात करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
UP News LIVE: मामूली कोहरे में एनएच-27 पर भीषण हादसा, दो की मौत
UP News LIVE: लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार/गुरुवार की मध्य रात करीब 1:30 बजे मामूली कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही डीसीएम ने दो अर्टिगा कारों और एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और एक अर्टिगा चालक की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
UP News LIVE: सपा के चुनावी घोषणापत्र में हो सकते हैं ये बड़े वादे
UP News LIVE: सपा के चुनावी घोषणापत्र में बड़े वायदे हो सकते हैं। इसमें महिलाओं को 40,000 सालाना पेंशन, दो लाख रोजगार के लिए, छात्रों को मुफ्त मेट्रो, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसे ऐलान हो सकते हैं। इसमें राज्य, जिला स्तर तथा लखनऊ केंद्रित योजनाओं का समावेश होगा। लखनऊ के ट्रैफिक जाम से मुक्ति तथा नए फ्लाईओवर मुख्य मुद्दा है।
UP News LIVE: सपा आज जारी कर सकती है चुनावी घोषणा पत्र
UP News LIVE: संविधान दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र का ऐलान करेगी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी के घोषणापत्र में बड़े वायदे कर सकते हैं।
UP News LIVE: प्रशासन नहीं दे रहा मार्च की अनुमति: आराधना
UP News LIVE: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन और संविधान की प्रस्तावना की शपथ लेने के बाद संविधान रक्षा मार्च निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, सरकार के दबाव में प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। हालांकि, हम बातचीत कर रहे हैं। आराधना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को मल्लिकार्जुन खरगे अंबेडकर महासभा में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
UP News LIVE: आजादी के 79 साल बाद भी आजादी बचाने की लड़ाई: कांग्रेस
UP News LIVE: कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, यह दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के 79 वर्ष बाद एक बार फिर आजादी बचाने की निर्णायक लड़ाई लड़नी पड़ रही है। 2024 में भाजपा संविधान बदलने के मंसूबे लेकर लोकसभा चुनाव में उतरी थी। देश और उत्तर प्रदेश की जनता ने संविधान की ढाल बनकर भाजपा को 240 सीटों पर रोक दिया।
UP News LIVE: संविधान दिवस पर खरगे की मोर्चेबंदी आज
UP News LIVE: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले यूपी कांग्रेस एक बार फिर संविधान के मसले पर मोर्चेबंदी में जुट गई है। संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
Location : लखनऊ
First Published : November 26, 2026, 06:43 IST
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play