सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सातवें दिन गुरुवार को इंदौर में क्रिकेट का रोमांच जारी है। होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर मुकाबले खेले जा रहे हैं। होलकर स्टेडियम में सुबह 11 बजे रेलवे और दिल्ली के बीच मैच शुरू हुआ। रेलवे की टीम पहले बल्लेबाजी
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बात यह है कि दोनों मैदानों पर मैच देखने के लिए दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। शाम का मुकाबला फ्लड लाइट में खेला जाएगा।
डेली कॉलेज में हरियाणा-जम्मू-कश्मीर का मैच
डेली कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बीच मुकाबला शुरू हुआ। मैच में हरियाणा को जीत के लिए 68 गेंदों में 94 रन की जरूरत है। इसी मैदान पर दोपहर 1.30 बजे पंजाब और बिहार की टीमें भिड़ेंगी।
फ्लड लाइट में मैच के लिए टीमों ने किया अभ्यास
शाम के मुकाबले को देखते हुए टीमों ने पहले ही फ्लड लाइट में अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ पिच के उछाल और मैदान की परिस्थितियों को समझने पर ध्यान दिया। टूर्नामेंट में देश की कई प्रमुख घरेलू टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों को युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने का मौका मिल रहा है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.