परिसीमन बिल पर संसद से पहले BJP का 'महामंथन', 6 जगहों पर सांसदों के लिए डिनर मीटिंग – Delimitation Bill: BJP Holds Dinner Meetings at Six Locations Ahead of Parliament Session – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
Edited by: Varsha Sikri
परिसीमन बिल पर संसद से पहले BJP ने सांसदों के लिए डिनर मीटिंग का आयोजन किया है. (Image Source/X ( @narendramodi )
नई दिल्ली, न्यूज 24 डिजिटल: संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले BJP ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को संसद में अहम विधायी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना के बीच पार्टी ने रविवार रात अपने सांसदों के लिए खास डिनर बैठकों का आयोजन किया है. इन बैठकों के लिए सांसदों को उनके राज्य और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग समूहों में बांटा गया है. केंद्रीय मंत्रियों को इन बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी की इस कवायद का मकसद सांसदों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और संसद की कार्यवाही से पहले रणनीति पर चर्चा करना है. माना जा रहा है कि इन बैठकों में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों पर भी बातचीत होगी.
ये भी पढ़ें: परिसीमन पर DMK से नहीं बनी बात, राहुल गांधी बोले-लागू हुआ बिल तो खत्म होगा लोकतंत्र

बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों के सांसदों के लिए केंद्रीय मंत्रियों के आवास पर रात्रिभोज की व्यवस्था की है. पूर्वोत्तर राज्यों के सांसद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के आवास पर जुटेंगे. उत्तर प्रदेश के सांसदों के लिए केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के घर डिनर रखा गया है. वहीं, मध्य प्रदेश के सांसद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के घर होगी. हरियाणा और दिल्ली के सांसद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर जुटेंगे. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के सांसदों के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर रात्रिभोज का आयोजन किया गया है. इससे पहले PM मोदी ने अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ बैठक की.
दरअसल, केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने की तैयारी में है. इस विधेयक का मकसद महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना है. प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने की बात कही गई है. इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित हैं. इसके अलावा राज्य विधानसभाओं में सीटों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है. विधेयक के तहत नई सीटों और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को 2051 तक फ्रीज रखने की बात भी कही गई है.
ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल ‘लोकतंत्र की हत्या’, राहुल गांधी से पूछे गये ये 9 सवाल, जानिए – क्या रहा उनका जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News