CEC से सांसद-विधायक तक, परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल? हो गया साफ – ABP News

संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को फिर से पेश करने की तैयारियों के बीच रविवार को परिसीमन आयोग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि परिसीमन आयोग में एक चेयरमैन, दूसरे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) या एक चुनाव आयुक्त और तीसरे संबंधित राज्य के चुनाव आयुक्त शामिल होंगे.
इसके अलावा, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि उक्त अधिकारियों के अलावा परिसीमन आयोग में संबंधित राज्यों के 5 सांसद और 5 विधायक भी शामिल किए जाएंगे. 
बिल पेश करने पर चर्चा के लिए बीजेपी बना रही रणनीति
News Alert! Delimitation Commission to be comprised of a chairman, CEC or an EC, state election commissioner of respective state: Govt functionary.

News Alert! 5 MPs and 5 MLAs of respective states will also be part of the Delimitation Commission: Govt functionary.

परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल को सोमवार (30 नवंबर) को संसद के विशेष सत्र में पेश करने से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) रणनीति पर काम कर रही है. बीजेपी ने रविवार (29 नवंबर) को अपनी रणनीति तय करने के लिए अपने सांसदों के एक बैठक बुलाई, जिसमें बिल को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी. साथ ही, रणनीति पर चर्चा होगी.
किन-किन नेताओं के घर होगी विशेष बैठक
दरअसल, राजस्थान से आने वाले सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आवास पर शाम 4 बजे हुई. जबकि शाम साढ़े 7 बजे अन्य राज्यों से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों के आधिकारिक आवासों पर आयोजित डिनर के दौरान बैठक होगी.
इसमें उत्तर प्रदेश के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के आवास पर, पश्चिम बंगाल से सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के आवास पर, बिहार के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर आयोजित की गई है, जबकि उत्तर-पूर्व भारत से आने वाले सांसदों की बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के सरकारी आवास पर डिनर के दौरान आयोजित की गई है.
डिलिमिटेशन को लेकर विपक्ष ताकत जुटाने की कर रहा कोशिश
वहीं, दूसरी तरफ DMK प्रमुख एमके स्टालिन और NCP-SP प्रमुख शरद पवार की तरफ से परिसीमन बिल को समर्थन देने के ऐलान के बाद से विपक्षी खेमे में हलचल मच गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के नेताओं सहित डीएमके चीफ एमके स्टालिन से मिलने पहुंचे. इसके बाद वे शरद पवार से मिलकर भी उनसे परिसीमन बिल का समर्थन न करने की अपील करेंगे. 
यह भी पढ़ेंः ‘पीठ में छुरा घोंपा…’ परिसीमन पर स्टालिन से राहुल की मुलाकात पर बोले चिराग पासवान

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News