Prayagraj News: मासूम बिटिया के साथ हुई दरिंदगी का सदमा एक पिता बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने अपने ही घर के दरवाजे पर स्थित जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना उस वक्त हुई, जब परिवार के अन्य सदस्य मामले में कार्रवाई के लिए थाने गए हुए थे। उधर, इस सनसनीखेज मामले में नवाबगंज पुलिस ने वांछित मुख्य आरोपी 20 वर्षीय मुकेश सरोज उर्फ नंदू निवासी भैरो का पूरा को गिरफ्तार लिया। फाफामऊ इलाके के रहने वाले परिवार की सात वर्षीय बेटी कुछ दिन पूर्व नवाबगंज क्षेत्र के शृंग्वेरपुर धाम स्थित अपनी बुआ के घर गई थी। 27 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रही थी, तभी तीन युवक वहां पहुंचे।
आरोप है कि मुख्य आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मासूम को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को परिजन कार्रवाई के सिलसिले में थाने गए थे, तभी घर पर अकेले मौजूद पिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पूरा परिवार सदमे डूब गया। एसीपी राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तस्दीक पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play