Hindi News Today Live: महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान शुरू, हाथ में गदा-तलवार लहराते हुए संगम पहुंचे साधु-संत – Navbharat Live

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
03 Feb 2025 06:52 AM (IST)

03 Feb 2025 06:52 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी वसंत पंचमी की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वसंत पंचमी और महाकुंभ के तीसरे शाह स्नान की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! pic.twitter.com/iRpCi1FmJg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2025

Hindi Breaking News Live Updates : वसंत पंचमी पर महाकुंभ का आज तीसरा और अंतिम अमृत स्नान शुरू हो चुका है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख। शरीर पर भभूत। आंखों में काला चश्मा। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं।
संगम जाने वाले सभी रास्तों में 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। प्रयागराज जंक्शन से लोग पैदल ही संगम पहुंच रहे हैं। करीब 8 से 10 किमी चलना पड़ रहा है। भीड़ देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर को बंद कर दिया गया। मेला क्षेत्र के सभी रास्ते वन-वे हैं।
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News