'मैन्युफैक्चरिंग के नाम पर हम सिर्फ चाइनीज मोबाइल असेंबल कर रहे हैं', मेक इन इंडिया पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल – Aaj Tak

Feedback
संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया एक आइडिया था. प्रधानमंत्री ने कोशिश भी लेकिन वो फेल हुए.’
लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण सिर्फ सरकार की उपलब्धियों की सूची थी. उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट एड्रेस ऐसा नहीं होना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि इस देश का भविष्य युवा ही तय करेंगे और संबोधन उनके लिए होना चाहिए.
‘मेक इन इंडिया’ पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा आइडिया है. मैंने यह नहीं कहा कि प्रधानमंत्री ने कोशिश नहीं की लेकिन वह असफल रहे.
संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई है. सोमवार को राहुल गांधी के बाद मंगलवार को पीएम मोदी लोकसभा में जवाब देंगे. बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही का सोमवार को हंगामेदार आगाज हुआ. 
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जैसे ही सदन में आए और अपने आसन पर आसीन हुए, विपक्षी सांसदों ने प्रयागराज महाकुंभ की घटना में मौतों को लेकर चर्चा की मांग शुरू कर दी. विपक्षी सदस्यों की मांग पर स्पीकर ने प्रश्नकाल चलने देने की हिदायत दी और कहा कि इस विषय को महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने अपने अभिभाषण में भी शामिल किया था. आप धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इस विषय पर बोल सकते हैं. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News