Feedback
कुलगाम में आतंकियों ने रिटायर्ड फौजी के परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में रिटायर्ड फौजी, उनकी पत्नी और बेटी को गोली लगी है. जिससे तीनों घायल हो गए. घायल रिटायर्ड फौजी की पहचान बेहिबाग कुलगाम के मंजूर अहमद वागे के रूप में हुई है. घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की बताई जा रही है. फिलहाल सूचना लगते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है.
एक पुलिस अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि आतंकियों ने रिटायर्ड फौजी पर उनके घर में फायरिंग की. इस घटना में वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घायल हो गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि, डॉक्टरों की स्पेशल टीम द्वारा रिटायर्ड फौजी सहित पूरे परिवार का इलाज किया जा रहा है.
रिटायर्ड फौजी की पहचान बेहिबाग कुलगाम के रहने वाले मंजूर अहमद वागे के रूप में हुई है. इस आतंकी हमले के तुरंत बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. इस घटना से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू