Gas News: अंडमान में देश को मिल गया खुद का गैस सोर्स, जानिए इससे आम जनता को क्या होगा फायदा – ABP News

Gas News: बीते दिनों भारत के अंडमान द्वीप में गैस का खजाना मिला था. सरकारी कंपनी ऑइल इंडिया लिमिटेड ने बताया था कि अंडमान के समुद्री क्षेत्र में नेचुरल गैस का एक बड़ा भंडार मिला था. जिससे आम लोगों में भी काफी खुशी  देखी गई. देश में बढ़ती गैस की किल्लत के बीच ये राहत की खबर थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खोज की भारत के लिए कितनी जरूरी है और आम जनता को इससे क्या फायदा होने वाला है? आइये बताते हैं.
क्यों जरूरी है ये खोज?
अंडमान बेसिन में नेचुरल गैस मिलना बड़ा भारत के लिए बहुत फायदेमंद है. हालांकि ये बात साबित होने में थोड़ा समय लगेगा कि, लेकिन फिर भी ये खोज बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके पीछे तीन कारण बताए जा रहे हैं, आइये बताते हैं:
ये भी पढ़ें: Gold Price: तुरंत खरीद लो सोना, कुछ महीनों में बढ़ने वाले हैं दाम, 40% का होगा इजाफा- रिपोर्ट
पेट्रोलियम मंत्रालय का क्या कहना है
इस बारे में द प्रिंट के साथ बात करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, ‘ये खोज साबित करती है कि अंडमान बेसिन में तेल और गैस के अच्छे भंडार मिलने की भूवैज्ञानिक संभावना है. साथ ही, भारत के अन्य गहरे और अति-गहरे समुद्री क्षेत्रों में भी ऐसे संसाधन मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है.’
अंडमान में गैस मिलने के मायने
अंडमान बेसिन में गैस मिलना एक जरूरी खोज है, लेकिन इसे अभी केवल शुरुआत कहा जा सकता है. क्योंकि बड़े पैमाने पर वहां गैस निकलेगी या नहीं और उसे बेचना आर्थिक रूप से संभव होना या नहीं, ये तय करना जल्दबाजी होगी. ये इसलिए भी है क्योंकि अभी नहीं पता है कि गैस की गुणवत्ता कैसी है, ये कहां से आई है, इसमें कितनी ऊर्जा है आदि.
ये भी पढ़ें: चेतावनी! क्रेडिट कार्ड के ये छिपे हुए खर्च चुपके से खाली कर रहे हैं आपकी जेब, समझें कैलकुलेशन
हालांकि जब ये गैस का भंडार मिला था तब ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कहा था कि वो गैस के और नमूने को इकट्ठा कर रहे हैं और इससे गैस की क्वालिटी, ऊर्जा, कहां से आई है आदि चीजों का पता लगाया जाएगा. कंपनी की शुरुआती जांच की मानें तो ये खोज इस बात का मजबूत संकेत है कि इस क्षेत्र में तेल और गैस के स्रोत मौजूद हो सकते हैं या उनके जमा होने की संभावना है. इससे भविष्य की खोज योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी.
बता दें कि अंडमान ने 5 जून को इस गैस के भंडार का पता चला था. तेल कंपनी की तरफ से बताया गया था कि अंडमान के तट के पास विजयपुरम-3 में एक कुएं में प्राकृतिक गैस मिली है. ये इस क्षेत्र में कंपनी की दूसरी जरूरी हाइड्रोकार्बन (तेल-गैस) की खोज है. कंपनी के मुताबिक विजयपुरम-3 कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc – Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News