Top Hindi News Today Updates: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे पीएम मोदी – Navbharat Live

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
04 Feb 2025 03:32 PM (IST)

04 Feb 2025 03:32 PM (IST)

जया बच्चन पर बरसे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने जवाब देते हुए कहा कि जया बच्चन को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शवों को गंगा नदी में फेंका गया। क्या उन्होंने ऐसा होते देखा? क्या वह महाकुंभ में आई थीं? मैं उनके बयान की निंदा करता हूं।
#WATCH | Prayagraj, UP: On Samajwadi Party MP Jaya Bachchan’s statement, President of Akhil Bharatiya Akhada Parishad, Mahant Ravindra Puri says, “… Jaya Bachchan should not have said that. She said that the dead bodies were thrown in the Ganga River. Did she see it happening?… pic.twitter.com/xCFeBALsVf
— ANI (@ANI) February 4, 2025

04 Feb 2025 03:03 PM (IST)

04 Feb 2025 03:03 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने UAPA में संशोधन करने के मामले पर सुनवाई से किया इनकार

SC ने आज गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन अधिनियम-यूएपीए में 2019 में किए गए संशोधनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित संशोधनों को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं पर सुनवाई करने का निर्देश दिया।
04 Feb 2025 03:00 PM (IST)

04 Feb 2025 03:00 PM (IST)

अमित शाह की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर सुरक्षा मामलों पर उच्च स्तरीय बैठक

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर सुरक्षा मामलों पर एक अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और जम्मू कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जहां घाटी में सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हो रही है।
04 Feb 2025 02:56 PM (IST)

04 Feb 2025 02:56 PM (IST)

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शशि थरूर को दी राहत

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को समन जारी करने से इनकार कर दिया। उनके खिलाफ भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
The Rouse Avenue court refused to issue a summon to Congress MP Shashi Tharoor. A defamation complaint was filed by BJP leader Rajeev Chandrasekhar against him.
— ANI (@ANI) February 4, 2025

Hindi Breaking News Updates: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब शाम 5 बजे देने वाले हैं। वहीं कनाडा में एक बार फिर पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर फायरिंग का मामला सामने आया है।
वहीं देश-दुनिया, क्राइम, मनोरंजन और राजनीति की सभी बड़ी ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए आप इस ब्लॉग पर बने रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें…
 
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News