चलती ट्रेन में बच्चा को छीनने का आरोप – Live Hindustan

अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में शाम करीब सात बजे एक महिला के साथ मारपीट कर उसके डेढ़ वर्षीय नाती को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सुनीता पत्नी प्रमोद श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि वह बीमार नाती को इलाज के लिए बरेली ले जा रही थीं। जैसे ही ट्रेन दबतोरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, दबतोरी गांव के आठ-दस युवक ट्रेन में चढ़ गए और उनके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए व नाती को अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे का विवाह कुछ समय पूर्व दबतोरी गांव में हुआ था।
पति-पत्नी के विवाद के चलते बच्चा उसके पास रह रहा था और वह उसका पालन-पोषण कर रही थी। घटना के बाद वह दबतोरी चौकी पहुंचीं, लेकिन मामला ट्रेन के अंदर का होने के कारण उन्हें जीआरपी के पास भेज दिया गया। बरेली जीआरपी ने भी उन्हें स्थानीय पुलिस के पास जाने की सलाह दी, जिससे वह न्याय के लिए भटकती रहीं।वहीं, दबतोरी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रेन के अंदर हुई घटना होने के कारण मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र का है। इसके बावजूद शिकायत मिलने पर बच्चे की मां लक्ष्मी को बच्चे समेत चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। लक्ष्मी ने बताया कि बच्चा मात्र 15 दिन का था, तभी ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था और बच्चा अपने पास रख लिया था। तब से डेढ़ वर्ष तक बच्चे की परवरिश दादी ने की। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कानून छह वर्ष तक के बच्चे को मां के पास रखने का अधिकार देता है। वर्तमान में बच्चा अपनी मां के पास सुरक्षित है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News