Feedback
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं. अवैध प्रवासी भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिका का मिलिट्री विमान आ गया है. ये विमान पंजाब के अमृतसर में गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. गोवा सरकार (Goa Govt) ने महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) जाने के इच्छुक लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही चीन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. पढ़ें बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें…
1. सीलमपुर में बुर्के और चिराग दिल्ली में बैरिकेड पर हंगामा तो जंगपुरा में पैसे बांटने का आरोप… दिल्ली में वोटिंग के बीच बवाल
आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस द्वारा पोलिंग बूथ से पहले बैरिकेडिंग लगाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया.
2. पंजाब से 30 और हरियाणा-गुजरात से 33-33… अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए प्लेन में किस राज्य के कितने लोग
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है.
3. Goa To Prayagraj Special Trains: महाकुंभ के लिए फ्री ट्रेन, इस CM का ऐलान- जानिए कब से सेवा होगी शुरू
गोवा सरकार (Goa Govt) ने महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) जाने के इच्छुक लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों के जरिए श्रद्धालु फ्री में प्रयागराज तक का सफर तय कर सकेंगे.
4. Champions Trophy 2025: भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार… चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बताई ये वजह
पाकिस्तान की मेजबानी में इसी महीने से ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होनी है. मगर इससे पहले ही टूर्नामेंट को एक तगड़ा झटका लगा है. ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है.
5. जानिए- कैसे भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ट्रंप और चीन के बीच छिड़ा ट्रेड वॉर
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही चीन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया और इसीके साथ US-China Trade War की शुरुआत हो गई है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू