रायबरेली में पहली बार ऑल इंडिया मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट: आरेडिका के डिप्टी सीएमएम मीणा ने हरियाणा के टॉप … – Dainik Bhaskar

रायबरेली के गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स एकेडमी में 2 से 6 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में 30 से 70 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
टूर्नामेंट में उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आरेडिका के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में उतरे, जिनमें डिप्टी सीएमएम रविन्द्र कुमार मीणा, आशिष चौधरी, तेजवीर सिंह और एसएमएम अमरजीत सिंह शामिल हैं।
टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला तब देखने को मिला जब आरेडिका के डिप्टी सीएमएम रविन्द्र कुमार मीणा ने हरियाणा के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी पुनीत सबरवाल को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6, 7-6 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस शानदार जीत पर आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने मीणा को विशेष बधाई दी। इस उपलब्धि से पूरे आरेडिका परिवार में खुशी की लहर है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News