Bigg Boss हुए एक्सपोज, Vivian Dsena से टिकट टू फिनाले वापस लेकर रची साजिश या किया फेवर? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में फिनाले से पहले एक ऐसा दिलचस्प ट्विस्ट आया है, जिसके बाद दर्शक भी समझ नहीं पा रहे हैं कि मेकर्स करना क्या चाहते हैं? बिग बॉस के दिमाग में क्या चल रहा है, वो समझ पाना इतना भी आसान नहीं है। उनके हर कदम के पीछे एक चाल छिपी है। वो जो भी करते हैं और जो भी फैसले लेते हैं उसके पीछे एक बड़ा मकसद होता है। हाल ही में बिग बॉस ने एक ऐसा मूव प्ले किया जिसके बाद वो पूरी तरह से ऑडियंस के सामने एक्सपोज हो गए।
दरअसल, हाल ही में एक बड़ा टास्क रखा गया था, जिसके बाद घर को फिनाले में पहुंचने वाला पहला कंटेस्टेंट मिल गया था। लेकिन ये टास्क और फिर उसके बाद आया रिजल्ट सब कुछ सवालों के घेरे में है। हर कोई जानना चाहता है कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से टिकट टू फिनाले वापस लेकर, बिग बॉस ने क्या उनके खिलाफ साजिश रची है या उनपर कोई फेवर किया है? आपको बता दें, विवियन ने ये टास्क जीत लिया था और बिग बॉस ने घोषणा भी कर दी थी।
हालांकि, कुछ घंटों बाद बिग बॉस ने तुरुप का इक्का फेंका और विवियन से सवाल कर लिया कि क्या वो आखिरी टाइम गॉड की पोजीशन और टिकट टू फिनाले छोड़कर इसे चुम दरांग (Chum Darang) को देना चाहेंगे? एक बार नहीं बिग बॉस ने ये सवाल विवियन से कई बार किया, जैसे वो चाहते हों कि विवियन हां कर दें, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया? दरअसल, सबसे पहले तो मेकर्स ने जानकर ऐसा टास्क रखा जिसमें विवियन जीत जाएं। जब एक लड़का और लड़की टास्क परफॉर्म करेंगे तो बल के हिसाब से तो लड़का ही जीतेगा। ऐसे में ये पहले से ही तय था कि विवियन जीतने वाले हैं।

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें: Chum Darang ने टिकट टू फिनाले में खेला ‘वूमन कार्ड’? या दिखाया वूमन एम्पावरमेंट? मिला सबूत
इसके अलावा जब विवियन की जीत के बाद घरवालों ने उन्हें ताने मारे और चुम को चोटिल करने के आरोप लगाए तब भी बिग बॉस ने अपने लाडले का सपोर्ट किया। बिग बॉस ने करण से बात करते हुए पूछा कि अगर कोई किसी के बीमार होने पर या घायल होने पर उससे हालचाल पूछता है तो क्या वो इंसान गलत है? यहां बिग बॉस ने विवियन का सपोर्ट किया। जब विवियन ने मेकर्स से कॉन्फेशन रूम में बात करने की मांग की, तो उन्होंने विवियन से अपना हक छोड़ने का हिंट दे दिया। दरअसल, वो चाहते थे कि विवियन टिकट टू फिनाले छोड़कर जनता की नजरों में महान बन जाएं। वैसे भी उनका फिनाले में पहुंचने तो तय है ही, ऐसे में उन्हें इस टिकट की वैसे भी कोई जरूरत नहीं है। वहीं, अगर वो अपनी टिकट छोड़ देंगे तो उन्हें सिम्पथी भी मिल जाएगी और अग्रेशन दिखाने वाली गलती भी ढक जाएगी।

Edited By
Ishika Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News