Feedback
महाराष्ट्र के अंबरनाथ के आनंदनगर MIDC इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में धुआं फैल गया. बताया जा रहा है कि ये आग रसिनो फार्मा नाम की केमिकल फैक्ट्री में लगी है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद केमिकल फैक्ट्री में रखे रसायनों के ड्रमों में विस्फोट हुआ, जिससे आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं. गमीनत है कि आग से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल आग लगने का कारणों का भी पता नहीं लग सका है. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू