Haldwani News: जहांगीर राजू हल्द्वानी। प्रदेश सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लॉक सभागार हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी सचिव चन्द्रेश कुमार यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह (एसएचजी ग्रुप) स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर पहाड़ों से पलायन रोक रहे हैं। शिविर में 105 शिकायतें आईं, जिनमें से 86 का मौके पर ही समाधान किया गया। 390 लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया गया।सचिव यादव ने कहा कि नैनीताल एक पर्यटन जिला है, यहां मशरूम की खपत काफी होती है। हम सिर्फ 20 प्रतिशत मशरूम की ही आपूर्ति कर पाते हैं, शेष 80 प्रतिशत बाहर से मंगाना पड़ता है।
लोग मौनपालन व मशरूम उत्पादन में अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में जल जीवन मिशन के साथ ही पेयजल,सड़क व अतिक्रमण की समस्याएं मुख्य रूप से आई हैं। उनका समय से समाधान किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी 15 दिनों में शिकायतों का समाधान कर सूचना शासन को भेजें। शिविर में विधायक बंशीधर भगत, दर्जाधारी मोहन पाठक, योगेश रजवार, मोहनी पोखरिया, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, शान्ति भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख कमल भण्डारी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, सिटी मजिस्टेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका, डीडीओ संतोष पंत,खंड विकास अधिकारी असगर तनवीर आादि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play