Fatehpur News: बिंदकी। नगर के परिषदीय विद्यालयों की अव्यवस्थाओं से बच्चों की अनुपस्थिति और शिक्षा का स्तर भी प्रभावित हो रहा है। जिसको सुधारने के लिए पालिका ने कवायद तेज कर दी है। विद्यालयों में टाईल्स, इंटरलॉकिंग और बाउंड्री निर्माण के लिए 1.75 करोड़ का डीपीआर तैयार करते हुए शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित गांधी स्मारक, प्राथमिक विद्यालय बाजार नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय ललौली रोड, पैगंबरपुर, मीरखपुर और कंपोजिट विद्यालय कटरा स्थित है। जहां अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है, बगैर बाउंड्री के विद्यालय संचालित हो रहे है। उबड़ खाबड़ मैदान और कक्षाओं के अलावा शौचालयों तक की उचित व्यवस्था नहीं है।
नतीजन बच्चों की उपस्थिति पर असर पड़ता है। जिसको देखते हुए नगर पालिका ने विद्यालयों को दुरूस्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। जहां पर बाउंड्री, इंटरलॉकिंग, टाईल्स, षौचालय, मिटटी पुराई कराकर व्यवस्थित कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की है। विद्यालयों में 1.75 करोड़ की लागत से कार्य कराया जाएगा। शासन को डीपीआर बनाकर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्माण जेई आराधना पटेल ने बताया कि विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा गया, जिसे ठीक कराने के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है, जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play