Sitamarhi News: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक पर केस – Hindustan

Sitamarhi News: रमेश कुमार परिहार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के एक वीडियो को लेकर परिहार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो के सत्यापन के बाद आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि छह जुलाई की शाम करीब 7:40 बजे सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सड़क पर खड़ा होकर हाथ में लिए हथियार से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वीडियो की जांच शुरू की।
जांच के दौरान युवक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के एकडंडी डेम्हुआ टोला वार्ड संख्या-11 निवासी 28 वर्षीय रजाउल्ला, पिता स्वर्गीय अब्दुल हनान, के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई देने वाला हथियार प्रथम दृष्टया एयर गन जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार फायरिंग करना कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकत से आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।
इसी आधार पर थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 353 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25(9) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों से बचने और कानून का पालन करने की अपील की गई है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News