मेडागास्कर तट पर डूबी दो नावें, 24 लोगों की मौत, 70 लोग थे सवार – NavaBharat

मेडागास्कर तट की तस्वीर Photo Source: Getty Images
मोगादिशू: मेडागास्कर तट पर दो नांव डूब गए। जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई।हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी। प्रशासन ने बताया कि जान गंवाने वाले लोगों में अधिकतर सोमालिया के नागरिक हैं।
सोमालिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बचे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं। दोनों नावों में कुल 70 लोग सवार थे।एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लोगों को मछुआरों ने बचा लिया।
World की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बेरोजगारी और गरीबी के कारण अफ्रीका के युवा बेहतर जीवन की तलाश में युरोप की ओर रुख कर रहे हैं। मेडागास्कर के अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर पीड़ित प्रवासी थे।
मेडागास्कर हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त होने पर खबर में अपडेट कर दी जाएगी…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News