Feedback
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आज महाकुंभ के नाम तीन नए वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं. इनमें पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड गंगा की सफाई के लिए मिला. पहली बार ऐसा हुआ, जब दुनिया में किसी नदी की सफाई के लिए 329 स्थानों पर सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया. दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड झाड़ू लगाने के लिए मिला है, जिसमें 19 हज़ार सफाईकर्मियों ने महाकुम्भ के मेला क्षेत्र में एक साथ झाड़ू लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. और तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है- हैंड प्रिंट पेंटिंग बनाने का… जिसमें 8 घंटे में 10 हज़ार 102 लोगों ने अपने हाथ की छाप लगाकर चित्रकारी की और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, लेकिन जिस वर्ल्ड रिकॉर्ड का पूरे भारत को इंतज़ार था, वो वर्ल्ड रिकॉर्ड इस बार कहीं भी दर्ज नहीं हुआ.
45 दिनों के महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लोग शामिल हुए, ये रिकॉर्ड दुनिया के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड है ही नहीं और ये आंकड़े कहीं भी World Records की श्रेणी में दर्ज नहीं होंगे और ना ही इसके लिए सरकार को कोई सर्टिफिकेट मिलेगा. हालांकि सरकार ने अब तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन हमने जो जानकारी जुटाई है, उसके मुताबिक इस तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड तभी दर्ज होते हैं, जब सरकार इसके बारे में अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों को सूचित करती है और उन्हें ये बताती है कि इस बार वो एक आयोजन में सबसे ज्यादा भीड़ आने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले हैं.
आज हमारे लिए महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, लेकिन दुनिया इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं मानती. हो सकता है कि सरकार को उम्मीद ही नहीं थी कि इस बार के महाकुंभ में इतनी भीड़ आ जाएगी और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा और इसलिए उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई आवेदन ही नहीं दिया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू