बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए जनपद के ग्राम प्रधानों, बार एसो. पदाधिकारियों तथा विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने दी। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में प्रतिवर्ष काफी संख्या में लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। इनमें अधिकतर दुर्घटनाएं लापरवाही, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण होती हैं।
उन्होंने बताया कि इन दुर्घटनाओं में सबसे अधिक प्रभावित 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के युवा होते हैं। पत्र में ग्राम प्रधानों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को जागरूक करने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रियों के परिवहन पर रोक लगाने की अपील की गई है। वहीं, बार एसो. के पदाधिकारियों से अधिवक्ताओं के बीच यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता फैलाने को कहा गया है। विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से विद्यालय आने वालों को समझाने तथा विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब को सक्रिय करने की अपील की गई है। परिवहन आयुक्त ने कहा कि ग्राम प्रधानों, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों तथा विद्यालय प्रबंधन की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play