अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रचार तेज – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | जादूगोड़ा
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मार्च में होने को है इसको लेकर प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है एकमात्र महिला प्रत्याशी विनीता सिंघानिया ने अपने पक्ष में प्रचार करने को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला का दौरा किया। संवाद यात्रा निकालकर पूरे झारखंड प्रदेश का दौरा कर रही हैं। संवाद यात्रा के चौथे चरण में मंडल 3 की जमशेदपुर की पांचों शाखाओं- स्टील सिटी, स्टील सिटी सुरभि, टाटानगर अचीवर्स, जमशेदपुर और आकृति व्हील्स कालीमाटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आगामी प्रांतीय अधिवेशन, समाज और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने अपनी योजनाएं और विचार युवा साथियों के सामने रखे। बैठक में प्रांतीय कोषाध्‍यक्ष युवा सुगम सरायवाला, प्रांतीय सहायक मंत्री युवा अंकिता लोधा, प्रांतीय संयोजक युवा मोहित मूनका और प्रांतीय संयोजक सह सुरभि शाखा अध्यक्ष युवा कविता अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक के सफल आयोजन और इसमें भागीदारी के लिए सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News