Feedback
मीन (Pisces):- Cards:- Nine of Cups
समय सकारात्मक परिवर्तन का है. काफी समय पूर्व से कुछ इच्छाओं को मन में दबाए हुए बैठे थे. अब वक्त धीरे-धीरे आपकी उन सभी इच्छाओं को पूरा करेगा. आप मानसिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर सभी प्रकार के सुखों का उपयोग करने में पूर्ण सक्षम है. ऐसा आप अनुभव कर सकते है. अपनी खुशियों में इतना आह्लादित न हो जाए. कि आप दूसरों की परवाह ही न करें. आपकी सफलता में अन्य लोगों का भी श्रेय है. इस बात को हमेशा ध्यान रहे. इसलिए अपनी खुशियों और संसाधनों को उदारतापूर्वक अपने सहयोगियों के बीच बांटना चाहिए.
आपकी कठिन मेहनत के बाद प्राप्त होने वाली सफलता से जीवन में संतोष और प्रसन्नता है. अपनी सफलता से खुद में अहंकार और लापरवाही की आदत को पनपने न दे. ऐसा करने से आप अपने निकट जनों और सहयोगियों को खुद से दूर कर सकते है. जानकर किसी के दुखों का कारण न बने. यदि किसी को जाने अनजाने आपके कारण दुःख पहुंचा हो. तो आपको उससे माफी मांगने में संकोच न करें.
स्वास्थ्य: शरीर में आलस्य बढ़ने से वजन बढ़ सकता है. गर्भवती महिलाएं समय-समय पर अपना वजन को नापवाएं.
आर्थिक स्थिति: पिता की सहायता से नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे. पूर्व में किया धन निवेश अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाना रिश्ते को ओर मजबूत बनाएगा . परिवार में संपत्ति को लेकर चल विवाद समाप्त हो सकता है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू