अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के 41वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘बौद्ध धम्म सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दुनिया ने युद्ध दिया, लेकिन भारत ने बुद्ध। उन्होंने भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री एवं क्ष
इस दौरा मंत्री ने डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल की पुस्तकों ‘सार्वभौमिक बुद्ध’ एवं ’51 जातक कथाएं’ का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बुद्ध की वंदना और परित्राण पाठ भी किया गया।
बौद्ध भिक्षुओं ने निभाई समाजसेवा की भूमिका
जयवीर सिंह ने प्रयागराज महाकुंभ की भव्यता पर चर्चा करते हुए बताया कि 70 देशों के श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और बौद्ध भिक्षुओं ने वहां समाजसेवा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारे बच्चे क्षमतावान और चरित्रवान बनें।
बौद्ध साहित्य का प्रचार और प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष हरगोबिन्द बौद्ध ने की। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में पहली बार 25 दिनों तक कैंप लगाकर बौद्ध धर्म से संबंधित एक लाख पुस्तकें वितरित की गईं। वर्षभर में 41 कार्यक्रम आयोजित किए गए। अतिविशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने भी अपने विचार रखे।
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर
कार्यक्रम के दौरान विपश्यना ध्यान केंद्र, श्रावस्ती के बाबूराम आचार्य द्वारा विपश्यना ध्यान कराया गया। साथ ही ‘सामाजिक एकता एवं समरसता में बौद्ध धर्म’ विषय पर निबंध एवं ‘सनातन संस्कृति एवं बौद्ध धर्म’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.