ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
01 Mar 2025 04:56 PM (IST)
ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर अमेरिका का जताया अभार, ट्रंप और कांग्रेस का पोस्ट में मेंशन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, “हम सभी तरह के समर्थन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के बहुत आभारी हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों के द्विदलीय समर्थन के लिए उनका आभारी हूँ। यूक्रेन के लोगों ने हमेशा इस समर्थन की सराहना की है, खासकर इन तीन वर्षों के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के दौरान।”
01 Mar 2025 04:30 PM (IST)
अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोली, पेशी पर आए युवक ने की फायरिंग
हरियाणा के अंबाला शहर कोर्ट परिसर में शनिवार को गोलियां चलीं। कोर्ट में पेशी पर आए अमन नामक युवक पर फायरिंग की गई है। हमलावर काली गाड़ी में आए थे और उन्होंने 2 से 3 राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।
01 Mar 2025 03:32 PM (IST)
टैटू पार्लर के लिए सख्त नियम बनाएगा कर्नाटक
भारत में परंपरिक टैटू अब एक फैशन बन गया है। युवाओं में इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन यह कई खतरनाक बीमारियों का जनक भी है। इस समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने राज्य में टैटू पार्लरों के लिए सख्त नियम बनाना की योजना पर विचार कर रहे हैं।
01 Mar 2025 03:00 PM (IST)
सीएम योगी पर बरसे ओवैसी, कहा- यूपी सीएम को उर्दू नहीं आती; इसके वाबजूद भी वैज्ञानिक नहीं बने
असदुद्दीन ओवैसी ने उर्दू भाषा विवाद में योगी आदित्यनाथ को आडे़ हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि यूपी के सीएम को उर्दू नहीं आती। लेकिन वे वैज्ञानिक क्यों नहीं बने, इसका जवाब तो वही दे सकते हैं…यूपी के सीएम जिस विचारधारा से आते हैं, उस विचारधारा से किसी ने इस देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। वे गोरखपुर से आते हैं। रघुपति सहाय ‘फिराक’ भी उसी गोरखपुर से आते हैं। वे उर्दू के मशहूर शायर थे, लेकिन वे मुसलमान नहीं थे…यह (टिप्पणी) उनकी बौद्धिक क्षमता को दर्शाती है।
01 Mar 2025 02:33 PM (IST)
मणिपुर में 8 मार्च से सभी जगह आवाजाही शुरू हो: केंद्रीय मंत्री अमित शाह
हिंसा ग्रस्त मणिपुर में हालात सुधरने लगे हैं। पिछले करीब 2 सालों से चल रही हिंसा में सियासी उलटफेर के बाद मौसम बदलने लगा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 8 मार्च से सभी जगह आवाजाही शुरू हो।
Hindi Breaking News Update: उत्तराखंड के चमोली में 28 फरवरी को सुबह 7:15 बजे एवलांच आया। बर्फ का पहाड़ खिसका जिसकी चपेट में 55 लोग आ गए। कल रात 8 बजे तक 33 लोगों का रेस्क्यू किया गया था।
शनिवार को 17 लोगों का रेस्क्यू किया गया। यानी अब तक कुल 50 लोगों को निकाला जा चुका है। 5 की तलाश जारी है। 2 की मौत की खबर है। चमोली DM संदीप तिवारी ने एक मौत की पुष्टि की है।