भास्कर न्यूज | पटना|
नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर नेशनल हाईवे क्रमांक 43 किनारे बने सरोवर के तट पर शपथ लेते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को याद किया। कहा कि हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशीला है। उन्होंने उपस्थित जनों को यह भी कहा कि संविधान हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है।
आज हम अपने लोकतंत्र के गौरव की भावना को इस अवसर के रूप में मना रहे हैं। संविधान दिवस व अन्य कई ऐसे दिवस हैं जो हमारी एकता व अखंडता को मजबूत बनाते हैं। यह दिवस यह दर्शाते हैं कि राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में हम एक साथ हैं। कार्यक्रम में पत्रकार विनोद शर्मा ने सभी को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, पटना सचिव कबीरदास, नागेश्वर प्रसाद द्विवेदी, शंकर सोनी, अंशु देवांगन, एजाज पप्पू व जिले से आए हुए अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.