सुकमा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का LIVE VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जंगल, पर्चा जारी कर नक्सली बोले- 6 क… – Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ का एक वीडियो सामने आया है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में लगातार गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुठभेड़ कितनी भीषण थी।
दरअसल, 22 नवंबर (शुक्रवार) को दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने 43 लाख रुपए के 10 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं इसे लेकर नक्सलियों ने एक पर्चा जारी कर कहा है कि 6 निहत्थे नक्सलियों के अलावा 2 ग्रामीणों को भी मारा गया।
नक्सल इलाके में कैसे घुसे जवान ?
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना इलाके के भंडारपदर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद DRG और CRPF के जवानों को भेजा गया। 22 नवंबर की सुबह जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी में जवानों ने 3 महिला समेत 10 नक्सलियों को ढेर किया।
सभी के शव लेकर पहुंचे थे जवान
वहीं उसी दिन शाम तक मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को लेकर जवान भेज्जी कैंप पहुंच गए थे, जिसके बाद इस कामयाबी पर जवानों ने जमकर जश्न भी मनाया था। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का स्वागत किया था। सभी माओवादियों की भी पहचान की जा चुकी है।
43 लाख रुपए के हैं इनामी
मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 1 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक के इनामी शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद सभी के शवों के पास से जवानों ने AK-47, SLR और इंसास जैसे राइफल भी बरामद किए हैं।
29 को सुकमा बंद का ऐलान
मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की तरफ से भी पर्चा जारी किया गया है। कमेटी के सचिव गंगा का कहना है कि पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मारने का दावा किया है, इनमें से दूधी हूंगी और कुंजाम बामन दोनों ग्रामीण थे।
वहीं नक्सलियों की तरफ से कहा गया है कि मुठभेड़ के दौरान 4 साथियों के पास ही हथियार थे। पुलिस ने 6 को पकड़कर मारा है। इस मुठभेड़ के विरोध में 29 नवंबर को सुकमा जिला बंद करने का ऐलान किया है।
अब तक 207 नक्सली ढेर
पिछले 11 महीने में बस्तर में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 207 माओवादियों को मार गिराया है। इन सभी पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। वहीं अब तक हुई मुठभेड़ में जवानों ने मौके से AK-47, LMG, स्नाइपर, SLR, BGL, इंसास समेत भारी संख्या में ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं।
………………………….
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए
1. 10 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जश्न:छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद हथियारों के साथ नाचे जवान; जनवरी से अब तक 207 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 3 महिला और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया। पढ़ें पूरी खबर
2. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए:AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद; महिला नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल 31 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की गई है। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News