'कोई भी चीप पब्लिसिटी के लिए….', शिव मंदिर के दावे पर बोले अजमेर दरगाह के प्रमुख – Aaj Tak

Feedback
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर अजमेर पश्चिम सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट ने सभी पक्षकारों नोटिस जारी करने और अदालत में पेश होने रहने के निर्देश के बाद माहौल गरमा गया है. इस मामले पर दरगाह प्रमुख ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये तो न्याय प्रक्रिया है, कोई भी कोर्ट जा सकता है और कोर्ट मामले की जांच करता है.
अजमेर दरगाह प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन अली खान का कहना है कि ये तो न्याय प्रक्रिया है. कोई भी कोर्ट जा सकता है और कोर्ट जांच करता है. कोर्ट में कोई भी चीफ पब्लिसिटी के लिए वाद दायर कर सकता है. 
उन्होंने कहा कि आरएसएस चीफ ने भी कहा था कि हर मस्जिद के नीचे शिवालय मत खोजो. संभल में भी यह सब किया, जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं, खादिमों की संस्था का कहना है कि वह इस मामले में अपनी ओर से याचिका दाखिल करेंगे.  
दरअसल, हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को हिंदू पूजा स्थल होने की याचिका कोर्ट में दायर की थी. याचिका पर अजमेर पश्चिम सिविल जज सीनियर डिविजन मनमोहन चंदेल की कोर्ट ने सुनवाई की और दरगाह कमेटी ,अल्पसंख्यक मामलात और एएसआई को समन नोटिस जारी कर अगली तारीख पर पेश रहने निर्देश दिया.
इससे पहले खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने बयान में कहा कि दरगाह आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है. इसके विश्व भर में करोड़ों अनुयायी हैं. हमने कई दौर देखें हैं, पिछले तीन साल से हिंदू सेना इस तरह की बयानबाजी कर रही है. ऐसे हालात देश हित में नहीं हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News