UP Uttarakhand News LIVE: अपनी मस्जिदों में ही नमाज अदा करें, कमिश्‍नर आंजनेय कुमार की अपील – Zee News Hindi

UP Uttarakhand News LIVE updates : यूपी में आज जुमे की नमाज़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. संभल हिंसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया, जिसका अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा को बनाया गया है. संभल सर्वे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. आज बीजेपी के 6 विधायक आज शपथ लेंगे.यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा के 7 नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायेंगे.
 
Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE updates : यूपी में आज जुमे की नमाज़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. संभल हिंसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया, जिसका अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा को बनाया गया है. संभल सर्वे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. आज बीजेपी के 6 विधायक आज शपथ लेंगे.सीएम योगी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे.यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा के 7 नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायेंगे. उपचुनाव के पहले से ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की कयासबाजी शुरू हुई थी, लेकिन किसी ना किसी कारण से यह मामला टलता रहा है.  उपचुनाव निपटने के बाद सरकार और पार्टी के स्तर पर मिशन-2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.  zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज,  वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है.  उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.  

UP Uttarakhand News LIVE: गाजियाबाद के नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा लेंगे शपथ 
गाजियाबाद : गाजियाबाद से नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा आज लखनऊ में शपथ लेंगे. इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों का सम्‍मान समारोह होगा.  
UP Uttarakhand News LIVE: जालौन में बाइक और स्‍कूटी में टक्‍कर, पांच घायल 
जालौन : जालौन के सुल्‍तानपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक और स्‍कूटी में आमने-सामने टक्‍कर हो गई. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को अस्‍पताल पहुंचाया गया है. 
UP Uttarakhand News LIVE: लखनऊ शादी समारोह में आई नाबालिग लड़की से रेप
लखनऊ : लखनऊ के गोसाईगंज में नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है. बताया गया कि लड़की शादी समारोह में आई थी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 
 
UP Uttarakhand News LIVE:  पूर्व केंद्रीय मंत्री दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल तीन लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया 
फतेहपुर : फतेहपुर हस्‍वा चौकी क्षेत्र में बीती देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग घायल हो गए. हादसे में घायलों को पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने अस्‍पताल पहुंचाया है. समय पर इलाज मिलने से तीनों की जान बच गई. शादी से लौटते समय सभी को अपनी कार से अस्‍पताल पहुंचाया. 
UP Uttarakhand News LIVE: चंदौसी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक 
संभल : चंदौसी के सर्किल ऑफिसर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पर्याप्त बल तैनात किया गया है. केवल अधिवक्ताओं को ही कोर्ट में प्रवेश की अनुमति होगी. निगरानी के लिए ड्रोन, कैमरे, हर चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है. 
 
Sambhal violence News LIVE:संभल में हाई अलर्ट- संभल हिंसा के बाद जुम्मे की नमाज और चंदौसी कोर्ट में सुनवाई को लेकर सम्भल पुलिस की बड़ी तैयारी।
जामा मस्जिद के बाहर नमाज नहीं होगी केवल मस्जिद मर्सर के अंदर ही नमाज होगी।
जामा मस्जिद के आस पास के लोगों को ही मस्जिद में नमाज की इजाजत दी जाएगी।
मस्जिद के सभी दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी शख्स हथियार अंदर ना लेकर जा सके।
दंगा निरोधी दस्ते की टीम जामा मस्जिद और कोर्ट के पास तैनात किया जाएगा।
जामा मस्जिद के आसपास के घरों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जायेंगे।
एतिहात बरतते हुए 50 से ज्यादा असामाजिक तत्वों को पुलिस ने जुम्मे की नाम से पहले हिरासत में लिया।
 
UP News Live:बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का आज अंतिम दिन 
बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवा औऱ अंतिम दिन.पद यात्रा कुछ देर में शुरू होगी. हजारों हिन्दू आज भी शामिल रहेंगे. ओरछा राजा राम की नगरी में पहुंचेगी जिसमें ओरछा में सबसे यात्रा के अंतिम दिवस में आए हुए साधु संत और अन्य अतिथियों के उद्बोधन होगे और हज़ारों हिंदुओं के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करेंगे… – इसके बाद बाबा बागेश्वर महाराज पदयात्रियों के सर्च साथ राजा राम के दर्शन करेंगे इसके बाद सभी भगत अपने अपने घर या बागेश्वर धाम रवाना होंगे.
Sambhal violence News LIVE: सुबह से सम्भल और चंदौसी में
15 कंपनी PAC
2 कंपनी RAF
10 जिलों की पुलिस
महिला पुलिस की टीमें
सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरोंसे नज़र
पुलिस CCTV कैमरों से नजर रखेगी।
इसके साथ ही अलग से कई पुलिसकर्मियों को भी रिकॉर्डिंग वाले कैमरे के साथ तैनात किया जाएगा।
 
UP News Live:मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर  सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के 1 अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी है
जिसमे हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की ओर से दायर  विभिन्न मुकदमे को सुनवाई लायक माना था।
कल इस अर्जी पर SC सुनवाई करेगा.
 
UP News LIVE: उत्तर प्रदेश के अमेठी में  गुरुवार देर रात एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि चार लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था क‍ि कार के परखच्‍चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल  पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 3 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. कार में सवार सभी लोग अमेठी में बारात में सम्मलित होने गौरीगंज पहुंचे थे. ये हादसा अमेठी के गौरीगंज स्थित एस बी आईं बैंक के सामने हुआ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News