भारत-पाक बॉर्डर पर BSF जवान की गोली लगने से मौत: ड्यूटी के लिए हो रहे थे तैयार; राइफल का ट्रिगर दबने से अचा… – Dainik Bhaskar

भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात BSF जवान की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य जवान दौड़कर पहुंचे। घटना बाड़मेर जिले के बाखासर जाटों का बेरा (JKB) चैक पोस्ट की शुक्रवार सुबह की है।
जानकारी के अनुसार- नीमकाथाना निवासी शंकरलाल गुर्जर (52) बाड़मेर में बीएसएफ की 83 बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह बॉर्डर की तारबंदी के पास ड्यूटी करने के लिए तैयार हो रहा थे।
करीब 7 बजे चैक पोस्ट पर तैयार होने के दौरान राइफल का ट्रिगर दब गया। जिससे गोली उसकी ठोड़ी के नीचे लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। शंकरलाल अगस्त 2020 से बाड़मेर में कार्यरत थे। वे नीमकाथाना जिले के थोई के नारलोट गांव के निवासी थे।
घटना की जानकारी पर 10 बजे बाखासर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। चौहटन डीएसपी जीवनलाल और बाखासर थानाधिकारी विशन सिंह ने मौका मुआयना किया। सबूत जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाया गया। इसके बाद शाम को शव को बाड़मेर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। हेड कांस्टेबल इंद्राराम ने बताया – BSF अफसरों ने पूछताछ में बताया कि राइफल का अचानक ट्रिगर दबने से जवान के गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।​​​​​​​
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News