Basti News: पिस्टल संग युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Hindustan

Basti News: बस्ती। सोशल मीडिया पर पिस्टल संग एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक युवक का उसके ही फेसबुक अकाउंट से यह वीडियो वायरल हो रहा है। उसे हाथ में पिस्टल ले रखी और वीडियो में रंगदारी वाला गाना बज रहा है। ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में युवक के पड़ोसी ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राजकुमार सोनकर निवासी दुबौलिया का आरोप है कि युवक पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें और उनके परिवार को जानमाल की धमकी देता रहता है।
सोशल मीडिया पर युवक अपने हाथों में पिस्टल लेकर रंगदारी का गाना लगा कर वायरल कर रहा है, जिससे हम लोगों को जानमाल का खतरा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पड़ोसियों के बीच का आपसी विवाद हैं। मामले की जांच पड़ताल कर सत्यता का पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News