बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का समापन हो गया है। शुक्रवार सुबह तिगैला से शुरू हुई यात्रा ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंची। यहां पं. शास्त्री ने पूजा-अर्चना के बाद धर्म ध्वजा फहराई। नौ दिन चली इस पदया
पं. धीरेंद्र शास्त्री के साथ एक हजार से ज्यादा लोग पदयात्रा में शामिल रहे। झांकियों के साथ महिलाएं और पुरुष डीजे पर नाचते-गाते चल रहे थे। झांझ-मंजीरे की धुन पर जय श्रीराम के नारे लगते रहे।
धीरेंद्र कृष्ण बोले- समाज को जागरूक करने का प्रयास पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- पदयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और हिंदू संस्कृति के प्रचार का प्रयास है। रामराजा सरकार की कृपा से यात्रा सफल हुई। उन्होंने अपील की कि जो भी लोग निजी वाहन, बस और ट्रेन से आ रहे हैं, वो वहीं रुक जाएं और यात्रा का लाइव देख लें।
खबर से जुडे़ मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.