Maharashtra New CM Live: महाराष्ट्र में महायुति ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है. इसके बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है. इस बीच, महाराष्ट्र में बयानबाजियों का दौर भी लगातार जारी है. दूसरी तरफ, एकनाथ शिंदे मुंबई छोड़ अपने गांव के लिए निकल गए हैं.
Maharashtra New CM Live: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. हालांकि अगली सरकार के गठन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण सात दिसंबर से पहले हो सकता है. गुरुवार रात में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर महायुती के तीनों बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात में अमित शाह से सामने तीनों नेताओं ने अपनी-अपनी मांगें रखी. इस बीच शिवसेना के सूत्रों का दावा है कि एकनाथ शिंदे ने सीएम पद छोड़ने के बदल कम से कम 10-12 मंत्रालयों की मांग की है. इसमें गृह और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय हैं. हालांकि, इस मुलाकात की एक तस्वीर से कई चीजें साफ हो गई हैं. अमित शाह ने जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के हाथों में फूलों का गुलदस्ता थमाया ये बात साफ हो गई कि राज्य में बतौर सीएम किसकी ताजपोशी होने वाली है. अब सूत्र बता रहे हैं कि नई सरकार में भाजपा कम से कम 20 मंत्रालय अपने पास रखेगी.
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र के नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के सीएम का नाम शुक्रवार आधी रात तक घोषित किया जाना चाहिए. मुझे जानकारी है कि शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को होगा. एकनाथ शिंदे दिल्ली नहीं जाएंगे. उन्हें दिल्ली की राजनीति से ज्यादा महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्पी है..
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा अभी तक भले ही न की गई हो, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह स्थल और डेट फाइनल कर दी गई है. नई सरकार 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ लेगी. दूसरी तरफ, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की अमित शाह से गुरुवार को अहम मुलाकाता हुई. इसके बावजूद अभी तक मुख्यमंत्रभ् का चेहरा घोषित नहीं किया गया है.
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘अंबादास दानवे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं. बहुत वरिष्ठ और अनुभवी हैं. वह जो बयान दे रहे हैं कि अगर उद्धव ठाकरे का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर दिया जाता तो फायदा होता, यह स्वाभाविक है. हम यह भी कह रहे हैं कि अगर उद्धव ठाकरे का चेहरा घोषित किया जाता तो लोग कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कामों को देखते. कांग्रेस को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि उन्होंने गलती क्यों की. अगर चुनाव उद्धव ठाकरे के चेहरे पर होता तो MVA को फायदा होता. कांग्रेस पार्टी हरियाणा में अति उत्साह के कारण हारी और महाराष्ट्र भी अति आत्मविश्वास के कारण हारी.’
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में देरी हो रही है. इससे लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. अब एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोला है. एक सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा कि वह उद्धव नहीं कि मुख्यमंत्री पद के लिए महायुति छोड़ दें. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सुख-शांति के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है और हमलोग महायुति के साथ हैं.
महाराष्ट्र में महायुति प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है, पर नई सरकार के गठन का मसला अभी भी अटका हुआ है. एकनाथ शिंदे पहले ही घोषित कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छुक नहीं हैं. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हो चुकी है. अब सूत्रों का दावा है कि 7 दिसंबर तक सरकार का गठन होना संभव नहीं लग रहा है.
Maharashtra New CM Live: महाराष्ट्र में सरकार बनाने का पेच अभी तक पूरी तरह सुलझा नहीं है. महायुती के नेता फिर दिल्ली जाएंगे. वहां उनकी एक बार फिर अमित शाह के साथ मीटिंग हो सकती है. इस बीच अमावस्या होने की वजह से शनिवार और रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक भी संभव नहीं दिख रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
पेच फंसा, फिर दिल्ली आएंगे महायुती के नेता, आखिर क्यों हो रही सरकार बनाने में देरी?
Maharashtra CM News Live: महायुती में नई सरकार के गठन पर चल रही सरगर्मी के बीच कांग्रेस पार्टी के भीतर खटपट शुरू हो गई है. पार्टी के एक नेता ने प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले पर आरोप लगाया है कि वह संघ के आदमी हैं. चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए वह आए हैं. यह नेता हैं नागपुर सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेता बंटी शेलके. शेलके ने कहा कि उन्हें पार्टी नेता राहुल गांधी ने टिकट दिया था. उनकी सीट पर नाना पटोले ने कार्यकर्ताओं को उनके लिए काम करने से रोक दिया था. शेलके के इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस में नए सिरे से बवाल भड़कने की उम्मीद है.
Maharashtra CM News Live: महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है. दो दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. इस सरकार में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े केंद्रीय नेता शामिल हो सकते हैं.
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर काफी साफ हो गई गई है. देवेंद्र फडणनवीस के नेतृत्व में बनने वाली संभावित सरकार में भाजपा अपने पास कम से कम 20 पोर्टफोलियो रखेगी. एकनाथ शिंदे कैम्प 10 से 12 पोर्टफोलियो की मांग कर रहा है. एनसीपी अजित पवार गुट 6 से 8 पोर्टफोलियो की मांग कर रहा है.
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. भाजपा को सीएम पद मिल गया है. देवेंद्र फडणवीस संभावित दावेदार हैं. लेकिन, दूसरी तरफ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या वह सरकार से बाहर रहेंगे या फिर केंद्र सरकार में जाएंगे?
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में देवेद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है. महायुती में सीएम और डिप्टी सीएम का मसला सुलझ गया है. लेकिन कुछ मंत्री पदों को लेकर अब भी मसला है. जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री के साथ गृह विभाग और अर्बन डेवलपमेंट विभाग चाहते हैं. उपमुख्यमंत्री तो तय है और अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय देने पर भी सहमति है लेकिन गृह विभाग बीजेपी अपने पास ही रखना चाहती है. वहीं अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद के साथ वित्त मंत्रालय और पुणे का पालकमंत्री पद भी चाहिए जो मिलना लगभग तय है. इसके अलावा बाकी विभागों का बंटवारा विधायकों के संख्या बल के आधार पर होगा. इसके लिए मुंबई में शुक्रवार को महायुती के तीनों दलों के प्रमुख नेता फिर बैठक करेंगे. पालक मंत्री और महामंडलों को लेकर चर्चा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की बैठक मुख्यमंत्री के नाम की सहमति बन गई है लेकिन उसकी घोषणा बीजेपी के विधायक दल की बैठक में होगी. इसके लिए केंद्र से निरीक्षक भी आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक मंत्री पद पर सहमति, किसे कितने मंत्री पद दिए जायें और बीजेपी के विधायक दल नेता का चयन दो दिनों में पूरा होने पर दो दिसंबर को शपथ विधि करने की योजना है.
महाराष्ट्र सीएम न्यूज अपडेट: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में संभावित सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है. भाजपा जहां सीएम की कुर्सी और स्पीकर का पद अपने पास रखना चाहती है. वहीं वह राजस्व मंत्रालय भी नहीं छोड़ना चाहती. शिवसेना को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा. हालांकि एकनाथ शिंदे खुद डिप्टी सीएम बनने के इच्छुक नहीं हैं. वह अब भी शहर विकास विभाग की मांग पर अड़े हुए हैं. भाजपा उन्हें पीडब्ल्यूडी और शिक्षा मंत्रालय देने को तैयार है. जहां तक एनसीपी की बात है तो अजित पवार डिप्टी सीएम होंगे और उनकी पार्टी को अल्पसंख्यक, महिला एवं बाल विकास के साथ वित्त मंत्रालय मिल सकता है.
महाराष्ट्र सीएम न्यूज लाइव: दिल्ली में बीती रात गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुती के नेताओं की बैठक के बाद करीब-करीब सीएम का नाम फाइनल हो गया है. हालांकि, भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद अगले सीएम की घोषणा होगी. अमित शाह के साथ मीटिंग के बाद की तस्वीर से साफ है कि भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस अगले सीएम हो सकते हैं.
महाराष्ट्र सीएम न्यूज लाइव: महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर स्थिति काफी साफ हो गई है. गुरुवार रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की. उस तस्वीर में कई राज छुपे हैं. पूरी खबर पड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Maharashtra CM News: अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस को थमाया गुलदस्ता, एकनाथ शिंदे के चेहरे से साफ है CM कौन होगा?
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में महायुती के बीच सब कुछ ठीक होने के दावे किए जा रहे हैं. बातचीत सही दिशा में चल रही है. इस बीच रिपोर्ट है कि एनसीपी प्रमुख अजित पवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय मिलेगा. वित्त मंत्रालय अजित पवार का पसंदीदा विभाग है. वह लंबे समय से यह विभाग देख रहे हैं. शिंदे सरकार में भी उनके पास वित्त मंत्रालय था.
Maharashtra CM News: सरकार गठन को लेकर चल रही बैठकों के बीच अभी तक शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. सूत्रों का दावा है कि महाराष्ट्र में दो से पांच दिसंबर के बीच नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. हालांकि, इस बीच बैठकों का दौर जारी है. शुक्रवार को मुंबई में तीनों बड़े नेताओं की बैठक होगी.
Maharashtra CM News: दिल्ली में गुरुवार रात में अमित शाह के साथ महायुती के नेताओं की करीब दो घंटे तक बैठक चली. हालांकि, इस बैठक में कोई अंतिम फैसला होने की बात सामने नहीं आई. आधी रात के करीब बैठक खत्म होने के बाद ये तीनों नेता मुंबई लौट आए.
Maharashtra CM News: शिवसेना का दावा है कि अमित शाह के साथ मीटिंग में एकनाथ शिंदे ने पार्टी के लिए 12 मंत्रालयों की मांग की. इसमें गृह और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय भी शामिल हैं. हालांकि दिल्ली में गृह मंत्री के साथ तीनों नेताओं की मीटिंग के बाद कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई. अब रिपोर्ट आ रही है कि मुंबई में तीनों नेता आपस में बैठक कर आगे के फैसले लेंगे.
Maharashtra New CM Live: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. हालांकि अगली सरकार के गठन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण सात दिसंबर से पहले हो सकता है. गुरुवार रात में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर महायुती के तीनों बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात में अमित शाह से सामने तीनों नेताओं ने अपनी-अपनी मांगें रखी. इस बीच शिवसेना के सूत्रों का दावा है कि एकनाथ शिंदे ने सीएम पद छोड़ने के बदल कम से कम 10-12 मंत्रालयों की मांग की है. इसमें गृह और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय हैं. हालांकि, इस मुलाकात की एक तस्वीर से कई चीजें साफ हो गई हैं. अमित शाह ने जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के हाथों में फूलों का गुलदस्ता थमाया ये बात साफ हो गई कि राज्य में बतौर सीएम किसकी ताजपोशी होने वाली है. अब सूत्र बता रहे हैं कि नई सरकार में भाजपा कम से कम 20 मंत्रालय अपने पास रखेगी.
परंपरागत खेती छोड़ शुरू की टमाटर की खेती, खास तकनीक से बढ़ाई बंपर पैदावार, रोचक है छतरपुर के किसान की कहानी
Famous Snacks: इस धुंआधार आइटम का कोई जवाब नहीं, खाते ही आपका दिल हो जाएगा खुश
पूर्णिया के किसान का कमाल, देसी तरीके से उगाया विदेशी सब्जी…60 दिन में तैयार हो जाता है यह पौधा
सर्दी में स्वाद और सेहत से भरपूर मूली की चूरी, भुर्जी और चटनी! रेसिपी जानकर मुंह में पानी आ जाएगा…
सालभर में दिया 33 परसेंट तक का रिटर्न, म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के लिए ये सेक्टर्स हैं बेस्ट?
Road Safty Tips: सड़क पर बनी सफेद-पीली लाइन का क्या होता है मतलब? अगर किया नजरअंदाज, तो हो सकती है दुर्घटना
औषधीय गुणों का खजाना है लकड़ी जैसा यह गरम मसाला, केंसर सेल्स के ग्रोथ को रोकने में है सहायक, ब्लड प्रेशर को भी रखता है कंट्रोल
17 साल पहले सिंगर को चढ़ी एक्टिंग की सनक, हर बार FLOP हुई हीरोगिरी, बॉक्स ऑफिस पर हिट के लिए तरसी 9 फिल्में
'ये बिहारी, गली का गुंडा…' जहीर इकबाल पर पूनम सिन्हा ने कसा तंज, तो शत्रुघ्न सिन्हा को याद आया सासू मां का रिजेक्शन
लाइव ब्लॉग
7 hours ago
2 days ago