महाराष्ट्र लाइव ब्रेकिंग
15 Apr 2025 09:31 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज
महाराष्ट्र में एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज किया जाएगा। एसटी कर्मचारी बहुत नाखुश थे क्योंकि उन्हें 7 अप्रैल को केवल 56 प्रतिशत वेतन ही मिला था। इसके बाद परिवहन मंत्री और परिवहन विभाग ने तत्काल बैठक कर एसटी कर्मचारियों के शेष वेतन का भुगतान करने का निर्णय लिया। शेष 44 प्रतिशत वेतन का भुगतान आज किया जाएगा।
15 Apr 2025 08:47 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: सीएम फडणवीस ने विधायक डावखरे को दी जन्मदिन की बधाई
आज भाजपा विधायक निरंजन डावखरे का जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विधिमंडळातील सहकारी, भाजपा आमदार श्री निरंजन डावखरे यांना वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा!@niranjandtweets pic.twitter.com/g8jhkvEq23
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 15, 2025
15 Apr 2025 08:17 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: शेतकरी कामगार पक्ष के नेता पंडित पाटिल भाजपा में शामिल होंगे
शेतकरी कामगार पक्ष के नेता व पूर्व विधायक पंडित पाटिल भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में आज वे पार्टी में प्रवेश कर सकते है।
15 Apr 2025 08:14 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: सीएम फडणवीस ने जीडी कुलथे को दी श्रद्धांजलि
अधिकारी महासंघ के संस्थापक जीडी कुलथे का सोमवार रात निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख व्यक्त किया है। सीएम ने एक्स पर लिखा “जीडी कुलथे की निधन की खबर बहुत दुखद है। मुझे अक्सर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा और बातचीत करने का अवसर मिलता था। वे बहुत संयमित और जिम्मेदार नेता थे जो प्रशासन के रूप में राज्य सरकार के हितों पर विचार करते थे। अपने अधिकारों की मांग करते हुए वे अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पालन किये जाने वाले प्रोटोकॉल पर भी जोर देते नजर आते हैं। मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवार और संगठन में उनके सभी सहयोगियों के दुःख में शामिल हैं।”
म. रा. राजपत्रित अधिकारी महासंघ, राज्य शासकीय कर्मचारी-अधिकारी संघटनेच्या माध्यमातून शासकीय कर्मचाऱ्यांच्या प्रश्नावर पोटतिडकीने काम करणारे नेतृत्व श्री. ग. दि. कुलथे यांच्या निधनाचे वृत्त अतिशय दुःखद आहे. सरकारी अधिकारी आणि कर्मचाऱ्यांच्या प्रश्नावर अनेकदा त्यांच्याशी… pic.twitter.com/Klu7fKuRZ7
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 14, 2025
15 Apr 2025 08:00 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: अधिकारी महासंघ के संस्थापक जीडी कुलथे का निधन
अधिकारी महासंघ के संस्थापक जीडी कुलथे का सोमवार रात निधन हो गया। वे राजपत्रित अधिकारी महासंघ और राज्य सरकारी कर्मचारी-अधिकारी संघ के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों के मुद्दों के लिए काम करते थे।
15 Apr 2025 07:33 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: स्टार्टअप महाकुंभ 2025 के विजेता को मंत्री गाेयल ने किया सम्मानित
नागपुर स्थित आयुर्वेदिक वेलनेस स्टार्टअप ‘वेद संजीवनी’ ने दिल्ली में आयोजित ‘स्टार्टअप महाकुंभ 2025’ में अपनी विशेष पहचान बनाते हुए ‘डी2सी’ श्रेणी में विजेता बने। उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ‘वेद संजीवनी’ टीम को 5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
15 Apr 2025 06:45 AM (IST)
PM नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को Chenab Railway Bridge का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) के कटरा से संगलदान खंड के अंतिम खंड का उद्घाटन करेंगे। यह 272 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है। विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च चिनाब रेलवे ब्रिज कटरा-से-सांगलदान खंड का हिस्सा होगा। यह कटरा के जरिए नई दिल्ली को कश्मीर से जोड़ेगा।
#WATCH | Reasi, J&K | PM Narendra Modi will inaugurate the final section of Katra to Sangaldan stretch of Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link (USBRL), a 272-kilometre-long project, on April 19.
The iconic Chenab Railway Bridge, the world’s highest railway arch bridge, will be… pic.twitter.com/e6EsHOdnyP
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 06:43 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: अमरावती के अधिकारी के स्थानांतरण आदेश को हाई कोर्ट ने किया खारिज
नगर विकास विभाग से प्रधान सचिव द्वारा टाउन प्लानर के रूप में अमरावती कार्यालय में कार्यरत वीरेन्द्र डाफे को अकोला के कार्यालय में स्थानांतरित करने के आदेश को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
15 Apr 2025 06:38 AM (IST)
Maharashtra News Live Updates: ठाणे में दो गुटों में झड़प, 7 लाेग गिरफ्तार
ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। माला चढ़ाने को लेकर हुआ यह झगड़ा कुछ देर बाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए और कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Maharashtra breaking News LIVE Updates: ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। यह झगड़ा माला चढ़ाने को लेकर हुआ, जो बाद में मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए और कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…