UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, इस डेट के बाद आ सकते हैं नतीजे – Jagran

उत्तर प्रदेश हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Result 2025 Live Updates) प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा जिसके लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव हो जायेगा। नतीजे जारी होते ही स्टूडेंट्स केवल रोल नंबर दर्ज करके प्राप्त अंकों की जांच करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2025 जारी होने को लेकर कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अधिसूचना में रिजल्ट जारी होने की डेट एवं समय की जानकारी साझा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSP की ओर से UP Board 10th 12th Result 2025 एक साथ 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से छात्रों का रिजल्ट फाइनलाइज किया जा रहा है, नतीजे तैयार होते ही दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा। इस वर्ष दसवीं, बारहवीं बोर्ड एग्जाम में 51.37 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

 माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश छात्रों के रिजल्ट को अंतिम रूप में देने में लगा है। अभी तक रिजल्ट पूर्ण रूप से तैयार न होने की वजह से नतीजे आज जारी नहीं किये जायेंगे। सोशल मीडिया पर आज रिजल्ट जारी होने की खबरें पूरी तरह से फेक हैं।
 यूपी सचिव भगवती सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 मूल्यांकन के बाद से अब 51.37 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान के मुताबिक यूपी बोर्ड 25 अप्रैल तक बोर्ड रिजल्ट घोषित कर सकता है।
 बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच की गई। कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था।
  यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष दोनों कक्षाओं के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी करेंगे।
 आपको बता दें कि इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 51.37 विद्यार्थियों ने बोर्ड एग्जाम में भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है जो आने वाले कुछ दिनों में खत्म होने वाला है।
 यूपी बोर्ड की ओर से 10th, 12th रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है।
 UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा।
 माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की ओर से छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। नतीजे फाइनल होते ही इसे जारी करने की डेट का एलान कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025 Date: 51 लाख से अधिक छात्रों का परीक्षाफल हो रहा तैयार, यूपी बोर्ड रिजल्ट इस डेट तक हो सकता है जारी
 बोर्ड सचिव भगवती सचिव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की सूचना भ्रामक है। यह सूचना पूरी तरह से फेक है। ऐसे में छात्रों को बता दें कि नतीजे 15 अप्रैल को किसी भी हाल में जारी नहीं होंगे।
 माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से साझ की गई डिटेल के मुताबिक यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 15 अप्रैल को जारी नहीं किया जायेगा। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी सभी खबरों को फेक बताया है।
यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2025: 15 अप्रैल को जारी नहीं होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, नतीजे इन डेट्स में घोषित होने की उम्मीद

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News