देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने तैयारी कर ली है। परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में इंट्री मिलेगी। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए।सभी जोनल पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर कंट्रोल रूम, जैमर और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता समय रहते जांच लें।
यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं। साथ ही परीक्षा वाले दिन सभी जोनल अधिकारी निर्धारित समय से चार घंटे पूर्व केंद्रों का सुरक्षा की दृष्टि से मुआयना करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षा केंद्र की चारदीवारी क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं बाउंड्रीवॉल टूटी हुई पाई जाती है तो संबंधित प्रधानाचार्य के साथ समन्वय कर उसका समाधान किया जाए। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। हर एक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग के बाद ही उसे अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आस-पास मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी और संदिग्धों पर पैनी नजर रखेंगी। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के होटलों, ढाबों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की नियमित चेकिंग करें। वहां रुके बाहरी व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाएं और संदिग्धों का पुलिस सत्यापन तुरंत सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play