'अब हालात बदलने का समय आ गया है', राहुल गांधी की तारीफ में बोले शशि थरूर – AajTak

Feedback
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि अब पार्टी के पक्ष में माहौल बदलने का समय आ गया है. उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसा जरूर होगा.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर शशि थरूर उन्हें बधाई देने कांग्रेस के दफ़्तर  (24, अकबर रोड) पहुंचे. इस दौरान थरूर ने राहुल गांधी को गुलदस्ता और एक पुस्तक भेंट की.
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शशि थरूर ने कहा, मैं उन्हें हमारे देश में ज़्यादा समावेशी लोकतंत्र के लिए लड़ाई का नेतृत्व करने में लगातार संकल्प, मजबूती, दृढ़ निश्चय और ताकत की शुभकामनाएं देने आया हूं. हमें एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है, और राहुल गांधी के नेतृत्व में हमें ठीक वही मिलेगा.
यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी, 20 बागी सांसदों को अयोग्य करार देने की मांग
शशि थरूर ने बताया, हमने 10 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद केरलम में चुनाव जीता है, अगले साल पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हैं. इन सभी जगहों पर हम मजबूत स्थिति में हैं और अच्छी संभावनाएं हैं, और अब माहौल बदलने का समय आ गया है.
थरूर ने कहा, मुझे लगता है कि ऐसा होने वाला है. मुझे नहीं लगता कि उनके लिए जन्मदिन सबसे जरूरी चीज है, सफर ज़्यादा जरूरी है, और वह सफर पूरे संकल्प के साथ जारी रहना चाहिए.
राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिले. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता के साथ सीधे जुड़ाव और सत्ता के सामने निडरता से सच बोलने के लिए राहुल गांधी की सराहना की.
वहीं, राहुल गांधी पार्टी दफ़्तर पहुंचे, जहां उन्होंने खड़गे, प्रियंका गांधी और के सी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन का केक काटा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News