धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन – Live Hindustan

छिबरामऊ, संवाददाता। पुराना सौरिख बस स्टॉप स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जन आंदोलन फ्रंट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार दुबे ने राहुल गांधी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मार्च 2004 में राहुल गांधी ने अपने पिता स्व.राजीव गांधी के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से राजनीति में कदम रखा और एक लाख से अधिक वोटों से शानदार जीत हासिल की।
2009 और 2014 के आम चुनावों में भी उन्होंने अमेठी से अपनी लोकसभा सीट बरकरार रखी। 24 सितंबर 2007 को उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया। राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। जनवरी 2013 में वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने और दिसंबर 2017 में पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 2011 में किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी गिरफ्तारी ने उनकी निष्ठा को और उजागर किया। इस अवसर पर आशाराम यादव, अजय दुबे, देवकीनंदन दुबे मुन्ना, आशीष सिंह चौहान, सुरेश सिंह तोमर, राजीव अग्निहोत्री, प्रदीप दुबे, भैया लाल दुबे, दिनेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News