Hindi Exam: हिन्दी को काफी आसान समझने वालों के लिए यह खबर थोड़ी चौंकाने वाली हैं. साथ ही नई पीढ़ी के उन युवाओं के लिए भी यह सीख देने वाली है, जो हिन्दी को बहुत हल्के में लेते हैं. पंजाब के जेल विभाग में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसकी विभागीय परीक्षा में हिन्दी के पेपर ने बड़े-बड़े अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए. वह सारे पेपर तो आसानी से करते गए, लेकिन जब हिन्दी की बारी आई तो वह परेशान हो गए. आलम यह रहा कि 24 में से महज 9 अधिकारी ही इस पेपर में पास हो सके. आइए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं…
हिन्दी में 24 में से 15 अधिकारी पास
पंजाब के जेल विभाग के अधिकारियों की विभागीय परीक्षा हुई थी. इस परीक्षा में कई विभागीय अधिकारी शामिल हुए थे. जब परीक्षा हुई तो उसमें हिन्दी और वित्तीय नियम के भी अलग अलग पेपर थे, जिसमें से हिन्दी का पेपर हल करने में जेल विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए. हिंदी विषय की परीक्षा में 24 में से 15 अधिकारी फेल हो गए. जो पास हुए उसमें से भी पांच अधिकारियों को सिर्फ पासिंग अंक ही मिले, जबकि तीन अधिकारियों ने बेहतर अंक हासिल किए.
कैसे हुई थी परीक्षा
जेल विभाग की विभागीय अधिकारियों की हिंदी की परीक्षा लिखित व मौखिक रूप से हुई थी. इसी तरह वित्तीय नियम के पेपर में 27 में से 26 अधिकारी फेल हो गए, सिर्फ एक अधिकारी ही पास हो सके. पंजाब जेल विभाग ने इसी साल जून में विभागीय परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा में हिन्दी समेत कुल पांच विषयों की परीक्षा हुई थी. परीक्षा में पंजाबी जेल मैन्युअल, जेल मैन्युअल द्वितीय, क्रिमिनल लॉ, वित्तीय नियम और हिंदी विषय का पेपर शामिल था.
पांच बार दी UPSC परीक्षा,अब BPSC में लहराया परचम, बनेंगे सरकारी अफसर
कुल कितने पास, कितने फेल?
पंजाब जेल विभाग की इस विभागीय परीक्षा का रिजल्ट अपर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया जिसमें बताया गया कि पंजाबी जेल मैन्युअल विषय की परीक्षा में 33 अधिकारी बैठे, जिनमें से 19 अधिकारी फेल हो गए. जेल मैन्युअल द्वितीय विषय की परीक्षा 31 जेल अधिकारियों ने दी, इनमें से 28 जेल अधिकारियों ने परीक्षा पास की. क्रिमिनल लॉ की परीक्षा 18 अधिकारियों ने दी, जिनमें से चार अधिकारी फेल हो गए.
UPSC Toppers Story: 2023 के UPSC टॉपर को कहां मिली नौकरी? दूसरे और तीसरे नंबर के टॉपर्स को कौन सा कैडर?
Tags: Board Examination, Board exams, Chandigarh news, Hindi Language, Hindi Literature, Hindi news, Punjab news
Satna Food: ठंडी में बढ़ी चौपाटी की डिमांड, नॉन वेज, साउथ इंडियन, चाइनीज का लोग ले रहे स्वाद, जानें कब यहां पहुंचना सही
रबी सीजन में लगाएं हरी मटर की ये 5 किस्में… 60 दिनों में नोटों से भर जाएगी तिजोरी
दवाई की फैक्ट्री हैं ये साग, साल में सिर्फ 3 महीने हैं मिलते, आयुर्वेद में बताए गए गजब फायदे, ठंड में करें ट्राई
बोल्डनेस की क्वीन है 'लोलिता भाभी', इन 6 सीरीज में दिए खूब इंटीमेट सीन्स, 1 में तो लांघ दी थीं सारी हदें
सर्दियों में पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट है गाजियाबाद के 5 पार्क… फैमिली के साथ करें दीदार
Healthy Winter Fruit: ब्लड प्रेशर की बीमारी में कारगर है भगवान शिव का यह पसंदीदा फल, रामायण से भी है इसका जुड़ाव
सुपारी-तम्बाकू नहीं, यहां अनोखे पान होते हैं तैयार, बाहुबली से लेकर बोलती बंद वैरायटी उपलब्ध
ना टमाटर…न सेव, ये है जापानी फ्रूट, किसान इस फसल की करें खेती, हर सीजन होगी तगड़ी कमाई
MP News: आकांक्षी जिले में शिक्षा-चिकित्सा पर फोकस करें, कागजों पर निर्देश नहीं.. फील्ड में उतरें: केंद्रीय राज्यमंत्री