एसजेएम ने अमेरिकी राजदूत को पत्र लिखा – livehindustan.com

-भारतीय नाविकों की मौत पर जांच और मुआवजे की मांग की नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संगठन स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मामले में अमेरिका के राजदूत को पत्र लिखकर विरोध जताया है। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है。
एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को भेजे पत्र में कहा कि 8 से 11 जून के बीच हुई घटनाओं में तीन निहत्थे भारतीय नाविकों की मौत से भारत में गहरा दुख और आक्रोश है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के बाद अमेरिकी प्रशासन की प्रतिक्रिया असंवेदनशील रही, जिससे भारतीयों की भावनाएं और आहत हुई हैं। पत्र में कहा गया है कि भारत के लोग अमेरिका को लंबे समय से एक मित्र देश के रूप में देखते रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि मामले की पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिम्मेदार व्यक्तियों या संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया जाए। अश्विनी महाजन ने कहा कि भारत इस मामले को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन जैसे वैश्विक मंचों पर भी उठा सकता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News