NZ vs ENG: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर बना दिया ये रिकॉर्ड, WTC में टीम इंडिया को हुआ फायदा – TV9 Bharatvarsh

इंग्लैंड की टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. दूसरी पारी में टॉम लैथम की टीम ने सिर्फ 104 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर महज 12.4 ओवर में चेज कर लिया. इसके साथ ही बेन स्टोक्स की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली है. हैरी ब्रूक और ब्रायडन कार्स इस मुकाबले के हीरो रहे. कार्स ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट हासिल किया. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं हैरी ब्रूक की शानदार 171 रन की पारी खेली. इंग्लैंड ने इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का फायदा करा दिया है.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. 28 नवंबर से शुरू हुए पहले मुकाबले में ही मेहमान टीम इंग्लैंड ने अपना दम दिखा दिया है. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डिंग, इंग्लैंड की टीम ने हर डिपार्टमेंट में न्यूजीलैंड को पटखनी दी है. बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग का मौका दिया और पहली पारी में उसे 348 रन पर रोकने में कामयाब रही. इस दौरान ब्रायडन कार्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 ओवर में 64 रन बनाकर 4 विकेट चटकाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 499 रन ठोक दिए और 151 रन की बढ़त ली.
दूसरी पारी के दौरान कार्स ने घातक गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड को सिर्फ 254 रन पर ढेर कर दिया. टॉम लैथम की टीम सिर्फ 104 का लक्ष्य रखने में कामयाब हो पाई, जिसे इंग्लैंड ने महज 12.4 ओवर में चेज कर दिया. न्यूजीलैंड की हार में उनकी फील्डिंग भी एक बड़ी वजह रही. पहली पारी में टीम ने 8 कैच छोड़े थे. इसमें 5 कैच हैरी ब्रूक के थे, जिन्होंने 171 रन की पारी खेली. उनकी दमदार प्रदर्शन के कारण ही एक वक्त 71 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड भारी बढ़त बनाने में कामयाब रही.
खबर अपडेट हो रही है….

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News